{"_id":"69f637f699e1fe92fd0afeed","slug":"maps-prepared-for-house-listing-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-153096-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मकान सूचीकरण के लिए नक्शे किए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मकान सूचीकरण के लिए नक्शे किए तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 02 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य करते हुए नियुक्त कर्मचारी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
फतेहाबाद। जनगणना 2027 : मकान सूचीकरण कार्य पहले चरण के अंतर्गत प्रगणक घर-घर जाकर सबसे पहले संबंधित क्षेत्र का नजरी नक्शा तैयार कर रहे हैं और सभी मकानों को क्रमवार संख्या प्रदान करेंगे। इसके पश्चात प्रत्येक घर से निर्धारित बिंदुओं पर जानकारी एकत्रित की जाएगी जिसे मोबाइल फोन एप के माध्यम से तुरंत ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। इसके लिए जिले में 407 सुपरवाइजर व 2044 जनगणना कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।
प्रधान जनगणना अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि जिले में 1 मई से मकान सूचीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। यह अभियान 30 मई तक लगातार चलेगा। इस प्रक्रिया के तहत जिले के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स (एचएलबी) में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ब्लॉक का दायित्व एक प्रशिक्षित प्रगणक (एन्यूमरेटर) को सौंपा गया है जिनकी नियुक्ति विभिन्न विभागों के कर्मचारियों में से की गई है ताकि कार्य को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।
--
इन सवालों का देना होगा जवाब
सर्वेक्षण में घर के मालिक का नाम, मोबाइल फोन नंबर, रसोईघर, शौचालय, पेयजल, बिजली, गैस कनेक्शन, कमरों की संख्या, फर्श एवं छत की स्थिति (कच्ची या पक्की) जैसी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित जानकारी शामिल है। लोगों से एकत्रित की गई जानकारी भविष्य की योजनाओं के निर्माण में काम आएगी।
--
दी गई जानकारी आरटीआई में नहीं होंगी कवर
डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा किया कि नागरिकों की ओर से दी जाने वाली सभी सूचनाएं पूर्णत: गोपनीय रहेंगी। इनका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण के लिए किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि ये सूचनाएं आरटीआई के अंतर्गत भी साझा नहीं की सकेंगी।
Trending Videos