सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mother-daughter duo crushed by car, woman killed, family created ruckus in hospital, car rammed twice in enmity, insists on arrest of driver

Fatehabad News: कार से मां-बेटी को कुचला, महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, रंजिश में दो बार चढ़ाई कार, चालक की गिरफ्तारी पर अड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 29 Apr 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Mother-daughter duo crushed by car, woman killed, family created ruckus in hospital, car rammed twice in enmity, insists on arrest of driver
आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग करते लोग। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के बीघड़ रोड स्थित हरनाम सिंह कॉलोनी के पास मंगलवार शाम एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने सब्जी खरीद रही मां-बेटी को टक्कर मारी। हादसे में 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला शांति देवी की मौत हो गई जबकि उनकी बेटी कांता देवी गंभीर रूप से घायल है।
Trending Videos

बुधवार को परिजन नागरिक अस्पताल में एकजुट हुए और आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का आरोप है कि चालक ने रंजिश में दो बार कार चढ़ाई। अगर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो वे दाह-संस्कार नहीं करेंगे। हंगामे की सूचना पर शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी कार चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी ने बताया कि गांव बनगांव निवासी शांति देवी वर्तमान में हरनाम कॉलोनी के पास झुग्गियों में रहती थीं। उनकी बेटी कांता देवी निवासी मोरीवाला, सिरसा उनसे मिलने आई हुई थी। मंगलवार शाम दोनों सड़क किनारे रेहड़ी से सब्जी खरीद रही थीं तभी एक बेकाबू कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरीं। घायल शांति देवी और कांता देवी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कांता देवी की टांग में गंभीर चोट आई है उन्हें अग्रोहा रेफर किया गया लेकिन परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।
परिजन बोले-हादसा नहीं, हत्या है
बुधवार को नागरिक अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिला के पोते पारसनाथ ने मीडिया के सामने आरोप लगाया है कि यह हादसा नहीं बल्कि पुरानी रंजिश में कार चढ़ाकर हत्या की गई है। परिजनों ने चेतावनी दी थी कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसके बाद शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद परिजन शांत हुए और पोस्टमार्टम के बाद शव को दाह संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed