सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Navi, Shiv, Armaan emerged winners in the Under-7, 14 and 17 races

Fatehabad News: अंडर-7, 14 और 17 दौड़ में नवी, शिव, अरमान बने विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Navi, Shiv, Armaan emerged winners in the Under-7, 14 and 17 races
दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विद्यार्थी:संवाद
विज्ञापन
रतिया। खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नगर स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव एकेडमी की ओर से राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर 7, 14 और 17 दौड़ प्रतियोगिता में नवी, शिव और अरमान विजेता बने।
Trending Videos


प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि अमन अरोड़ा और शहीद भगत सिंह कला मंच के कमेटी सदस्य सरदार विक्रम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। अकादमी के कोच रघुवीर सिंह और सपना रानी की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। प्रतियोगिता को विभिन्न आयु वर्गों में बांटा गया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दर्शन, जयपाल, मास्टर धर्मवीर, विजय चलाना, वकील चंद, रामनिवास सहित अन्य लोग मौजूद रहे। विजेता खिलाड़ियों को कमेटी सदस्यों द्वारा सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------

ये रहा है परिणाम

अंडर - 7 आयु वर्ग 2 किमी दौड़ में प्रथम शिव, द्वितीय यश और तृतीय अंश रहे

अंडर - 14 आयु वर्ग 2 किमी दौड़ में प्रथम नवी, द्वितीय माही और तृतीय सोनिया रहीं

अंडर - 17 आयु वर्ग लड़कों की दो किमी दौड़ में प्रथम अरमान, द्वितीय नीतीश और तृतीय स्थान पर मोहित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed