{"_id":"69c974679a05a87bab06fdb4","slug":"one-way-highway-without-indicators-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-151055-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिना संकेतक हाईवे किया वन-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिना संकेतक हाईवे किया वन-वे
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
गांव धांगड़ के पुल पर रूट डायवर्जन के लिए लगाए टूटे हुए बैरिकेड्स।
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव धांगड़ के पास नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया की निर्माण एजेंसी की लापरवाही लोगों को मौत के मुंह में धकेल रही है। नेशनल हाईवे की रिपेयरिंग के लिए सड़क उखाड़ दी और सड़क को वन-वे कर दिया। लापरवाही का आलम यह है कि सड़क रिपेयरिंग के दौरान निर्माण एजेंसी ने पिछले 10 दिनों के दौरान सड़क के दोनों ओर कोई संकेतक नहीं लगाया और न ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई प्रबंध किया।
अकेले गांव धांगड़ के पास पिछले 10 दिन में करीब 5 सड़क हादसे हो चुके हैं। शनिवार रात को भी एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे के बाद आनन-फानन में निर्माण एजेंसी ने 2 से 3 प्वाइंटों पर ही अस्थायी बैरिकेड्स लगाकर खानापूर्ति कर दी।
एजेंसी के बड़े अधिकारियों का कहना है कि रिपेयरिंग के कार्य की डेडलाइन 15 दिन है। इसलिए जिले में तेजी से काम चल रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन भी इन सड़क हादसों के बाद सख्त हो गया है। पुलिस प्रशासन ने एजेंसी को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के आदेश दिए हैं। यदि ऐसा नहीं किया तो एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा हिसार से डबवाली तक 144 किलोमीटर लंबी नेशनल हाईवे की सड़क को रिपेयरिंग किया जा रहा है। इसमें जिला फतेहाबाद में गांव भोडा होशनाक से गांव ढाणी गिल्लांखेड़ा मोड तक 41 किलोमीटर लंबी नेशनल हाईवे की सड़क शामिल है। इन दिनों गांव धांगड़ के पास नेशनल हाईवे की सड़क को रिपेयर किया जा रहा है। रिपेयरिंग की जिम्मेदारी एनएचएआई द्वारा टेंडर के माध्यम से एक एजेंसी को दी गई है।
Trending Videos