{"_id":"6a53e8d9df1b889a650952ad","slug":"politics-over-credit-for-tohana-road-construction-mla-and-former-mla-lock-horns-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-157281-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: टोहाना रोड निर्माण पर श्रेय की सियासत विधायक-पूर्व विधायक आए आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: टोहाना रोड निर्माण पर श्रेय की सियासत विधायक-पूर्व विधायक आए आमने-सामने
Mon, 13 Jul 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
विधायक जरनैल सिंह रामनगर कॉलोनी में खेल प्रतियोगिता के दौरान अपने संबोधन के वक्त पूर्व विधायक प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतिया। टोहाना रोड के निर्माण का श्रेय लेने की होड़ में क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। विधायक जरनैल सिंह ने पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि सड़क निर्माण के लिए प्रयास उन्होंने किए लेकिन अब जेसीबी के साथ फोटो खिंचवाकर कोई और इसका श्रेय लेने में जुटा है।
एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि अपने पांच साल के कार्यकाल में पूर्व विधायक ने विकास कार्य नहीं करवाए और अब निर्माण शुरू होने के बाद वाहवाही लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए जो केवल दिखावे की राजनीति करते हैं। विकास घोषणाओं से नहीं बल्कि धरातल पर दिखाई देने वाले कार्यों से साबित होता है।
विधायक ने दावा किया कि उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से टोहाना रोड निर्माण की मांग उठाई थी जिसके बाद परियोजना को मंजूरी मिली और काम शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विधायक के बयान पर पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि टोहाना-रतिया रोड की घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टोहाना में की थी और परियोजना का सर्वे उनके कार्यकाल में कराया गया था। उन्होंने कहा कि इससे जुड़े दस्तावेज उपलब्ध हैं।नापा ने कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए हैं और जनता इससे भली-भांति परिचित है।
टोहाना रोड निर्माण को लेकर दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी से क्षेत्र की सियासत चर्चा में आ गई है। नापा ने कहा कि कौन कितना विकास कर पाया है इसका फैसला जनता करती है और आगे भी जनता ही करेगी। विकास कार्यों को लेकर वर्तमान और पूर्व विधायक के बीच राजनीतिक बयानबाजी चर्चा का विषय बनी रही।