फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Prime Minister in Jind; leaders and party workers arrived in e-rickshaws to watch the live event

Fatehabad News: प्रधानमंत्री जींद में, लाइव कार्यक्रम देखने ई-रिक्शा में बैठ पहुंचे नेता-कार्यकर्ता

Fri, 17 Jul 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 17 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister in Jind; leaders and party workers arrived in e-rickshaws to watch the live event
फतेहाबाद। लघु सचिवालय स्थित डीपीआरसी हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम ग्रामीण आवास योजना
फतेहाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ किया जिसका जिलास्तरीय सीधा प्रसारण शुक्रवार को फतेहाबाद में दो बड़ी एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ के चलते प्रवेश द्वार बंद करना पड़ा और कई लोगों को बाहर ही रोकना पड़ा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने डीपीआरसी सभागार में सीधा प्रसारण कराया जिसे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने देखा। मुख्य अतिथि विधायक रणधीर सिंह पनिहार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को घरों की चाबियां भी सौंपीं।
विज्ञापन

जिलास्तरीय कार्यक्रम से पहले पंचायत भवन से डीपीआरसी सभागार तक ई-रिक्शा जागरूकता रैली निकाली गई। विधायक रणधीर सिंह पनिहार ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। ई-रिक्शा में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल आगे बैठीं जबकि पीछे विधायक रणधीर सिंह पनिहार, पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली और पूर्व विधायक दुड़ाराम सवार रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा कार्यकर्ताओं के साथ पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली के माध्यम से स्वच्छ और आधुनिक परिवहन व्यवस्था, हाइड्रोजन ऊर्जा के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया। विधायक रणधीर सिंह पनिहार ने कहा कि गुरु जंभेश्वर भगवान की शिक्षाएं भी प्रकृति, जल, वन्य जीव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती हैं, जिनका महत्व आज के दौर में और अधिक बढ़ गया है।
-
कांग्रेस विधायक भी हुए शामिल
कार्यक्रम में रतिया के विधायक जरनैल सिंह भी शामिल हुए। विधायक जरनैल सिंह ने वीरवार को कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा को लेकर भाजपा कार्यालय भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, पूर्व विधायक रविंद्र बलियाला, डीसी डॉ. विवेक भारती, पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर, जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़, चेयरमैन बलदेव ग्रोहा, प्रभारी सुरेंद्र आर्य, नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र खिची भी शामिल रहे।

-
कार्यक्रम को दिया इको-फ्रेंडली स्वरूप
कार्यक्रम को इको-फ्रेंडली स्वरूप दिया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अनाज मंडी शेड से साइकिलों पर सवार होकर डीपीआरसी हॉल पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता नगर परिषद उपाध्यक्ष सविता टुटेजा के नेतृत्व में परिसर से इलेक्ट्रिक स्कूटी के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पहुंचीं।

फतेहाबाद। लघु सचिवालय स्थित डीपीआरसी हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम ग्रामीण आवास योजना

फतेहाबाद। लघु सचिवालय स्थित डीपीआरसी हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम ग्रामीण आवास योजना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed