फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rohit from Manawali secures 1131st rank in NEET

Fatehabad News: मानावाली के रोहित की नीट में 1131वीं रैंक

Fri, 17 Jul 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 17 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rohit from Manawali secures 1131st rank in NEET
फतेहाबाद के गांव मानावाली निवासी रोहित को मिठाई ​खिलाते हुए परिजन
फतेहाबाद। एनटीए ने वीरवार देर रात को नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा परिणाम में गांव मानावाली के रोहित ने 1131 ऑल इंडिया रैंक हासिल किया है। रोहित का एक चचेरा भाई डॉक्टर बन चुका है और दूसरा पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन

गांव मानावाली निवासी रोहित साहू ने बताया कि उसने पिछले साल भी नीट के लिए आवेदन दिया था। इसमें उसका स्कोर कम रहा था। इसके बाद उसने फिर से तैयारी की और दिन-रात पढ़ाई पर जोर दिया। इस बार उसने परीक्षा पास कर ली है। उसने 655 नंबर हासिल करते हुए 1131 रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

रोहित के अनुसार उसके चचेरे भाई अमित डॉक्टर है और अनुराग पढ़ाई कर रहा है। उन्हें डॉक्टर बना देख उसके मन में भी आया और उसने भी डॉक्टर बनने की ठानी ताकि वह भी देश की सेवा में योगदान दे सके। रोहित का कहना है कि उसकी इस उपलब्धि में दादी, माता-पिता का योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्रांजल ने हासिल की 10763 रैंक
पायनियर कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। छात्रा प्रांजल ग्रोवर ने 598 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 10,763 हासिल की। वहीं गुनिशा ने 562 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 28,312 प्राप्त की। छात्र अंकित ने 542 अंक प्राप्त कर ईडब्ल्यूएस श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 5,503 हासिल की जबकि हिमांक ने 509 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के परीक्षा परिणाम पर मैनेजिंग डायरेक्टर विजय निर्मोही, चेयरपर्सन शीलू निर्मोही, प्रिंसिपल गीतिका मेहता, वाइस प्रिंसिपल मैत्री निर्मोही, तनु भाटिया एवं डायरेक्टर निशांत निर्मोही और शिक्षक रोहित, दिलप्रीत, रितु एवं एसके झा ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
-
सुपर-100 के जिले के दो बच्चों का चयन
सुपर-100 के जरिये नीट की तैयारी कर रहे जिले के दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है। शिक्षा विभाग के मुताबिक फतेहाबाद की छात्रा कुसुम ने 572 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा मनोज कुमार ने 523 अंक हासिल करके परीक्षा पास की है। विभाग की तरफ से सुपर-100 के तहत विद्यार्थियों को नीट-जेईई की निशुल्क कोचिंग करवाई जाती है।
----------
रिया की 1632 ऑल इंडिया रैंक रही
स्कॉलर स्कूल की छात्रा रिया गोदारा ने पहली बार में ही नीट परीक्षा पास कर ली है। रिया गोदारा की 1632 ऑल इंडिया रैंक रही है। रिया ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा में भी जिले में विज्ञान संकाय में टॉप रही थी। रिया ने बताया कि उसने स्कूल में ही पढ़कर इस परीक्षा को पास किया है। स्कूल संचालक शैलेन भास्कर का कहना है कि रिया गोदारा ने नीट पास करके अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का काम किया है।

-
पुलिसकर्मी की बेटी बनेगी डॉक्टर, एसपी ने किया सम्मानित
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात मुख्य सिपाही विनोद की बेटी अनुष्का ने नीट में बेहतर प्रदर्शन किया है। अनुष्का ने 13265 रैंक हासिल की है। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में अनुष्का एवं उनके पिता मुख्य सिपाही विनोद को सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां पूरे पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय होती हैं। उन्होंने कहा कि अनुष्का की मेहनत और सफलता अन्य विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed