सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Private schools accused of charging arbitrary fees and making people buy stationery

Fatehabad News: निजी स्कूलों पर मनमानी फीस लेने और स्टेशनरी खरीदवाने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Private schools accused of charging arbitrary fees and making people buy stationery
अमर उजाला अंक में प्रका​शित खबर
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल निवासी सुंदर सिंह ने जिले के निजी स्कूल मनमानी फीस वसूली के साथ बच्चों के लिए कॉपी-किताबें, बैग, जूते आदि निर्धारित दुकानों से खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया हैं। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग है।
Trending Videos


सुंदर ने डीसी को दी शिकायत में बताया कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही कई निजी स्कूल अभिभावकों से मनमाने ढंग से फीस वसूल रहे हैं। इतना ही नहीं, बच्चों के लिए जरूरी शैक्षणिक सामग्री भी अपनी तय दुकानों से ही खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, जो सरकार के नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं, जिनकी मिलीभगत से ये काम चल रहा है। अभिभावकों को दबाव डालकर उन्हीं दुकानों से सामान खरीदने के लिए कहा जाता है, जिससे संबंधित लोगों को कमीशन मिलता है।शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि विभागीय कार्यालय में नियमों के विरुद्ध कुछ कर्मचारियों की नियुक्ति कर निजी स्वार्थ के लिए कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed