{"_id":"6a0c9c434cc0c348b3021004","slug":"protest-against-neet-paper-leak-and-petrol-diesel-price-hike-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-154155-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नीट पेपर लीक व पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नीट पेपर लीक व पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 19 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के बाहर धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद। नीट पेपर लीक व पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रोष प्रदर्शन किया और लघु सचिवालय पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम सीटीएम गौरव गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस नेताओं ने नीट लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाने तथा पेट्रोल, डीजल एवं सीएनजी की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में शामिल नीट का पेपर लीक होना दुर्भाग्यपूर्ण एवं गंभीर मामला है। इससे लाखों विद्यार्थियों और उनके परिवारों के विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में 3 प्रति लीटर से अधिक तथा सीएनजी में 3 प्रति किलो की वृद्धि किए जाने से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। इस अवसर पर जयपाल सिंह लाली, मंगतराम लालवास, बलजिन्द्र ठरवीं, अभिमन्यु दौलतपुरिया, दिलशेर सिंह टोहाना, सतबीर सिंह भूथन, संजय ठरवा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos