{"_id":"6a0d3847e64390b0cf09f9c0","slug":"video-chemists-strike-in-tohana-medical-stores-remain-closed-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में केमिस्टों की हड़ताल, मेडिकल स्टोर रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में केमिस्टों की हड़ताल, मेडिकल स्टोर रहे बंद
टोहाना केमिस्ट एसोसिएशन के जिला प्रधान कन्हैया लाल अरोड़ा के नेतृत्व में फतेहाबाद जिले में केमिस्टों ने एक दिवसीय हड़ताल कर विरोध जताया। सुबह 8 बजे से ही संगठन के पदाधिकारी डोर टू डोर पहुंचे और मेडिकल स्टोर बंद करवाए, ताकि हड़ताल पूरी तरह सफल रहे।
जिला प्रधान कन्हैया लाल अरोड़ा ने बताया कि ऑनलाइन दवा व्यापार के लगातार बढ़ने से स्थानीय केमिस्टों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इससे केमिस्टों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसी के विरोध में देशव्यापी एक दिवसीय बंद का आह्वान किया गया।
उन्होंने कहा कि इस हड़ताल में भारतभर के लगभग 12 लाख 40 हजार से अधिक केमिस्ट शामिल हैं। कर्मचारियों को मिलाकर यह आंकड़ा एक करोड़ से अधिक पहुंच जाता है। अरोड़ा ने मांग की कि सरकार ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम बनाए और स्थानीय केमिस्टों के हितों की रक्षा करे।
हड़ताल के कारण जिले भर में मरीजों को दवाइयों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। आपातकालीन सेवाओं को हड़ताल से अलग रखा गया। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द संज्ञान नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।