{"_id":"69c2ce41e783076282009850","slug":"rural-consumers-have-to-wait-for-three-hours-to-get-their-slips-cut-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-150785-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ग्रामीण उपभोक्ताओं को पर्ची कटवाने के लिए तीन घंटे का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ग्रामीण उपभोक्ताओं को पर्ची कटवाने के लिए तीन घंटे का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के मॉडल टाउन में गैस एजेंसी के बाहर लगी लाइन संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गैस सप्लाई की कमी से उपभोक्ता और रेस्टोरेंट-ढाबा संचालक दोनों परेशान हैं। मॉडल टाउन स्थित गैस एजेंसी के बाहर मंगलवार को उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। सिलिंडर बुक कर पर्ची लेने के लिए लोगों को डेढ़ से दो घंटे तक लाइन में खड़ा होना पड़ा।
कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके गांव में 25 दिन से गैस सिलिंडर की सप्लाई नहीं आ रही है, जिससे उन्हें मजबूरन शहर आकर सिलिंडर लेना पड़ रहा है। रेस्टोरेंट-ढाबा संचालक भी गैस सप्लाई की कमी से जूझ रहे हैं, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। इस समस्या को लेकर प्रशासन ने एलपीजी कालाबाजारी को रोकने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।
ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में गैस सप्लाई की निगरानी करेंगे। जिले में 23 गैस एजेंसियां हैं और 3.54 लाख उपभोक्ता हैं। कई गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि डिमांड के हिसाब से सप्लाई न मिलने से सप्लाई में कमी हो रही है। इसके अलावा, गांवों में गैस भेजने पर विरोध का डर बना रहता है। इन परिस्थितियों में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-- -- -- -- -
गांव हांसपुर में पिछले कई दिनों से सप्लाई नहीं जा रही है। हमें मजबूरन यहां पर आना पड़ रहा है, इसके चलते परेशानी हो रही है। पहले की तरह गांव में ही सप्लाई पहुंचाई जाए।
-गुरदयाल, उपभोक्ता
-
गांव शहीदांवाली में पहले गैस सिलिंडर की सप्लाई जाती थी लेकिन अब नहीं जा रही है। इसके चलते उन्हें काम छोड़कर गैस सिलिंडर के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है।
-रामकुमार, उपभोक्ता
-
जब सरकार कह रही है कि गैस की कमी नहीं है तो फिर उन्हें लाइनों क्यों लगना पड़ रहा है। सरकार को पहले की तरह से गैस सिलिंडर की होम डिलिवरी की सुविधा देनी चाहिए।
-विकास कुमार, उपभोक्ता
-
एलपीजी कालाबाजारी रोकने को नोडल अधिकारी नियुक्त
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग ने जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी और अनधिकृत प्रयोग पर रोक लगाने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए उनके मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं, ताकि आमजन सीधे संपर्क कर शिकायत दर्ज करवा सकें। डीएफएससी कुशल बूरा ने बताया कि फतेहाबाद, भूना और भट्टू कलां क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी नरेंद्र सिंह अहलावत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आमजन उनसे मोबाइल नंबर 9416346100 पर संपर्क कर सकते हैं। इसी प्रकार रतिया क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी निर्मल कांता को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 94666-59923 है। टोहाना क्षेत्र के लिए खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक निर्दोष पूनिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनसे मोबाइल नंबर 98174-35099 पर संपर्क किया जा सकता है।
-
संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में प्राप्त शिकायतों की जांच कर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेंगे। एलपीजी गैस का अनधिकृत प्रयोग, जमाखोरी या निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-कुशल पाल बूरा, डीएफएससी
Trending Videos