सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sahil and Deepak were declared the best players of the Kabaddi tournament

Fatehabad News: साहिल और दीपक कबड्डी प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Sahil and Deepak were declared the best players of the Kabaddi tournament
स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव एकेडमी द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी :संवाद
विज्ञापन
रतिया। स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव एकेडमी बॉयज स्कूल में रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लड़कियों की अंडर वर्ग 17 में नाढोड़ी की टीम ने रतिया को व लड़कों के वर्ग में रतिया की टीम ने हसंगा को हराकर जीत दर्ज की।
Trending Videos


अंडर 12 वर्ग लड़कियों के खेल में हसंगा ने रतिया को और लड़कों के वर्ग में नाढोड़ी की टीम रतिया को हराकर विजेता बनी। एकेडमी के कोच रघुवीर सिंह और सपना रानी ने बताया कि शानदार रेड और डिफेंस के लिए साहिल कंबोज और दीपक कंबोज को प्रतियोगिता का बेस्ट खिलाड़ी चुना गया। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने पदक पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि कालू खन्ना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि ये जीवन में अनुशासन और टीम भावना भी पैदा करते हैं। विशिष्ट अतिथि के तहत जन स्वास्थ्य विभाग के सलाहकार शर्मा चंद लाली ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed