सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seeing his sisters, Sanjay also started playing hockey

Fatehabad News: बहनों को देख संजय ने भी शुरू किया हॉकी खेलना

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 25 Jan 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Seeing his sisters, Sanjay also started playing hockey
कोच रण सिंह के साथ ​खिलाड़ी संजय औला। काेच
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के गांव बैजलपुर निवासी संजय औला ने कम उम्र में ही हॉकी खेल में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर ली है। बहनों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलते देख हॉकी खेल की ओर आकर्षित हुए संजय का चयन अब राष्ट्रीय स्कूली गेम्स में हरियाणा टीम में हुआ है। आगामी दिनों में होने वाली इस प्रतियोगिता में संजय अपना कौशल दिखाएंगे।
Trending Videos

संजय करीब चार वर्षों से हॉकी खेल रहा है। कोच रण सिंह औला ने बताया कि संजय फिलहाल कुरुक्षेत्र स्थित साई हॉकी सेंटर में नियमित अभ्यास कर रहा है। जहां उसे उच्च स्तर का प्रशिक्षण मिल रहा है। संजय के पिता मेहरचंद किसान हैं, जबकि माता दर्शना गृहिणी हैं। उसकी दो बड़ी बहनें भी हॉकी खिलाड़ी रही हैं। दोनों बहनों को देखकर ही संजय ने इस खेल को अपनाया। संजय अब तक कई जिला और प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बहनों को देख शुरू किया खेलना
खिलाड़ी संजय ने बताया कि उसमें हॉकी खेलने का जज्बा उनकी बहनों को देखकर आया है। उसकी दो बहनें अनीता और सावी हैं, जो राष्ट्रीय स्तर तक की हॉकी प्रतियोगिता खेल चुकी हैं। बहन अनीता ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के तहत हॉकी प्रतियोगिता के लिए भुवनेश्वर गई हुई है और सावी फिलहाल हिसार में रहती और वहीं पर ही हाॅकी खेलती हैं। दोनों बहनों ने शुरुआत में ही गांव के मैदान में ही हाॅकी खेलना शुरू किया था।
---
झारखंड खेलने के लिए जाएगा संजय
कोच रण सिंह ने बताया कि संजय का चयन हरियाणा प्रदेश की अंडर 17 की टीम के लिए हुआ है। वह अब 69वीं राष्ट्रीय स्कूली गेम्स में प्रतिभा दिखाएगा। यह प्रतियोगिता 27 जनवरी से 1 फरवरी तक झारखंड के रांची में होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed