सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sports calendar released for government schools

Fatehabad News: सरकारी स्कूलों के लिए खेल कैलेंडर जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 02 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sports calendar released for government schools
गांव ललौदा के सरकारी स्कूल में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में खेलते विद्यार्थी। स्कूल
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी स्कूलों में खेल गतिविधियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत अंडर-19, 17 और 14 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए इंटर हाउस प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
Trending Videos


इनका उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें क्षेत्रिय, जिला व राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार शनिवार को पूरे जिले के सरकारी स्कूलों में कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं आयोजित हुई। इजुलाई माह के अंत तक ये सभी प्रतियोगिताएं पूर्ण होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के लिए 27 से 31 मईतक विशेष योग प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के बाद ही जोनल, जिला और राज्यस्तर की खेल स्पर्धाएं शुरू होंगी। इसके अलावा भीषण गर्मी को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी संगीता ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि खेल गतिविधियां केवल प्रात:कालीन समय में ही आयोजित की जाएं। डीईओ ने आयोजन की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया है।



---

इस दिन होगी ये प्रतियोगिताएं

18 मई - शतरंज, कैरम और स्किपिंग रोप

26 मई - वॉलीबाल, हॉकी और योग

4 जुलाई - एथलेटिक्स और रस्साकशी

18 जुलाई - फुटबॉल व बैडमिंटन

25 जुलाई - क्रिकेट और कुश्ती



----

ब्लॉक स्तर पर प्रभारी नियुक्त

खेल गतिविधियों के सुचारू संचालन और पारदर्शिता के लिए जिले के छह ब्लॉकों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जो प्रतियोगिताओं के परिणाम और फोटो रिपोर्ट एकत्र करेंगे।

ब्लॉक प्रभारी



फतेहाबाद - डॉ. गौरीशंकर (जीएमएसएसएसएस फतेहाबाद)

टोहाना - डॉ. बलबीर सिंह (जीएसएसएस लालोदा)

रतिया - सुनील कुमार (जीजीएसएसएस रतिया)

भूना - डॉ. सोमवीर (जीएसएसएस नहला)

भट्टू - संदीप (जीएसएसएस जांडवाला बागड़)

जाखल - सुभाषचंद्र (जीएसएसएस सिधानी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed