सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Stone pelting in Ward 9 late at night, glass of two vehicles broken

Fatehabad News: वार्ड-9 में देर रात पत्थरबाजी, दो गाड़ियों के शीशे तोड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 31 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting in Ward 9 late at night, glass of two vehicles broken
भूना के वार्ड-9 में पत्थरबाजी की घटना के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ियों व सीसीटीवी फुटेज में हमलावर
विज्ञापन
भूना। शहर के वार्ड 9 में सोमवार रात करीब पौने 9 बजे कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी कर दो गाड़ियों और एक मकान को निशाना बनाया। घटना के बाद से इलाके में दहशत है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में इस वारदात के तार गैंगवार से जुड़े होने के मिले हैं।
Trending Videos


एक तेज रफ्तार कार चालक द्वारा रविवार देर शाम को दो युवकों को कुचलने का प्रयास किया गया था। इसमें वे बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि उक्त कार किसी गैंग से जुड़े लोगों की थी। इसी घटना के चलते सोमवार रात दूसरे पक्ष से जुड़े युवकों द्वारा जवाबी कार्रवाई के तौर पर पत्थरबाजी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड-9 निवासी विनोद सोनी ने अपनी स्विफ्ट कार घर के बाहर खड़ी कर रखी थी जबकि पड़ोसी आजाद सिंह की गाड़ी भी वहीं खड़ी थी। देर रात अचानक तेज आवाज सुनकर दोनों परिवार बाहर आए तो देखा कि 7-8 युवक हाथों में डंडे लिए मौके से भाग रहे थे। जांच में सामने आया कि दोनों गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए थे। इसके अलावा आजाद सिंह के घर के गेट पर भी पत्थरबाजी की गई, जिससे शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

बताया जा रहा है कि विनोद सोनी की गाड़ी के शीशे गलतफहमी में तोड़े गए क्योंकि उनका इस विवाद से कोई संबंध नहीं है। पीड़ित विनोद सोनी ने बताया कि उन्होंने घर का खर्च चलाने के लिए गाड़ी खरीदी है ऐसे में इस घटना से उनकी आजीविका पर असर पड़ा है। मामले में कश्मीर सिंह और विनोद सोनी ने अलग-अलग शिकायतें पुलिस को दी हैं।

थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच अधिकारी कंवर सिंह ने बताया कि हर एंगल से जांच की रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed