सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Supply of books to government schools begins, sixth grade students still waiting

Fatehabad News: सरकारी स्कूलों में किताबों की सप्लाई शुरू, छठी के छात्र अभी इंतजार में

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Supply of books to government schools begins, sixth grade students still waiting
फतेहाबाद के सरकारी स्कूल में ​विद्या​र्थियों को किताबें उपलब्ध करवाते हुए स्त्रोत ​शिक्षा विभ
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में आखिरकार कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें मिलनी शुरू हो गई हैं जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। शनिवार और रविवार की छुट्टियों के बावजूद स्कूलों में किताबों की सप्लाई जारी रही जिससे पढ़ाई में आई रुकावट दूर होने की उम्मीद है।
Trending Videos

हालांकि कक्षा छठी के विद्यार्थियों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि उनकी किताबें अभी सप्लाई के लिए तैयार नहीं हैं। इस बीच नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही जिले के सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया भी तेज़ी से चल रही है। अब तक करीब 75 हजार विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में किताबें समय पर नहीं पहुंचने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। कई स्कूलों में शिक्षक बिना किताबों के वैकल्पिक तरीकों से बच्चों को पढ़ा रहे हैं लेकिन अब शिक्षा विभाग ने किताबों की सप्लाई शुरू कर दी है। कक्षा 1 से 5 और 7-8 के विद्यार्थियों को किताबें वितरित की जा रही हैं जिससे स्कूलों में पढ़ाई में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
------------
दावा- जल्द किताबें कर दी जाएंगी वितरित
कक्षा छठी के विद्यार्थियों को अभी किताबों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने दावा किया है कि अगले कुछ दिनों में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी। शिक्षक सेवा सिंह, कृष्ण कुमार का कहना है कि हर साल किताबों की सप्लाई में देरी होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। भविष्य में समय पर किताबें उपलब्ध कराई जाएं ताकि सत्र की शुरुआत से ही पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके।
-
जिले के सरकारी स्कूलों में अब तक हुए दाखिले
स्कूल विद्यार्थी
बाल वाटिका 1694
पहली 4841
दूसरी 5285
तीसरी 4795
चौथी 4383
पांचवीं 6507
छठी 6194
सातवीं 8393
आठवीं 8714
नौवीं 8577
दसवीं 8724
11वीं 279
12वीं 6844
-
जिले के कक्षा पहली से आठवीं तक के सरकारी स्कूलों में किताबों की सप्लाई पहुंचाई जा रही है। छुट्टी के दिन भी किताबें स्कूलों में पहुंचाई गई हैं। कक्षा छठी की किताबें भी जल्द ही स्कूलों में उपलब्ध हो जाएंगी।
-निहाल सिंह, सहायक परियोजना संयोजक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed