फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The City Council will check the quality of roads before making payments

Fatehabad News: नगर परिषद भुगतान से पहले जांचेगी सड़कों की गुणवत्ता

Sun, 09 Aug 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 09 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
The City Council will check the quality of roads before making payments
फतेहाबाद में आरसीसी के सैंपल लेते हुए नगर परिषद अ​धिकारी स्त्रोत नगर परिषद
फतेहाबाद। नगर परिषद ने शहर में हाल ही में बनी आरसीसी सड़कों की गुणवत्ता जांचने के लिए रविवार को पांच क्षेत्रों से सैंपल लिए। इन सैंपलों की जांच तीसरे पक्ष की प्रयोगशाला में कराई जाएगी। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही निर्माण एजेंसियों को भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि सैंपलों की जांच से यह पता लगाया जाएगा कि निर्माण कार्य टेंडर की शर्तों के अनुसार हुआ है या नहीं। सड़क निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की जाएगी। रिपोर्ट में मानकों के अनुरूप गुणवत्ता मिलने के बाद ही निर्माण एजेंसियों के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार शहर के प्रोफेसर कॉलोनी, चार मरला कॉलोनी, अशोक नगर, शिव चौक और अनाज मंडी के पास बत्रा कॉलोनी से सैंपल लिए गए हैं। इन क्षेत्रों में हाल ही में सीमेंट-कंक्रीट गलियों का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर शिकायतों से बचने के लिए भुगतान से पहले जांच प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता का आकलन किया जाएगा। सैंपल लेने की प्रक्रिया के दौरान नगर परिषद के एमई सुमित चोपड़ा, कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र सिंह और तकनीकी विशेषज्ञ रामनिवास मौजूद रहे।

-
प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद ही संबंधित निर्माण एजेंसियों को उनके काम का भुगतान किया जाएगा। यदि रिपोर्ट में गुणवत्ता संबंधी कोई कमी पाई जाती है तो एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे गुणवत्ता जांच अभियान जारी रहेंगे।
- सुमित चोपड़ा, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed