{"_id":"69bc37fe594c4755f908039b","slug":"the-liquor-baron-himself-hatched-a-conspiracy-to-get-police-protection-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-150512-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुलिस सुरक्षा लेने के लिए शराब कारोबारी ने ही रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुलिस सुरक्षा लेने के लिए शराब कारोबारी ने ही रची थी साजिश
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। गांव चौबारा में मंगलवार देर रात शराब ठेके पर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरी वारदात खुद शराब कारोबारी ने पुलिस सुरक्षा हासिल करने के उद्देश्य से रची थी।
सूत्रों के अनुसार, ठेके पर तीन राउंड फायरिंग करने वाला युवक चौबारा गांव का ही भांजा निकला। उसकी पहचान सिरसा जिले के माखोसराणी गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। गांव चौबारा निवासी अजय महला, जो ठेके पर सहायक ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहा था, ने खुद ही इस पूरे घटनाक्रम की साजिश रची।
योजना के तहत नकाबपोश युवक से फायरिंग करवाई गई, ताकि खुद को खतरा दिखाकर पुलिस सुरक्षा प्राप्त की जा सके। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि जांच में सुराग मिले हैं और आरोपी तक पहुंच बना ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos