सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Angry over the breakup, the young man started blackmailing the girl

Fatehabad News: रिश्ता टूटने से नाराज हो युवक युवती को करने लगा ब्लैकमेल

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 25 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Angry over the breakup, the young man started blackmailing the girl
विज्ञापन
रतिया। क्षेत्र की एक युवती ने पंजाब के एक युवक पर रिश्ता तोड़ने के बाद निजी और अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने जीरो प्राथमिकी दर्ज कर संबंधित थाने को ट्रांसफर कर दी है।
Trending Videos

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह पंजाब के दोराहा मंजी साहिब में किराये के मकान में रहकर एक निजी कंपनी में काम करती थी। इस दौरान फाजिल्का निवासी हरजिंदर सिंह उसके घर आने-जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरजिंदर सिंह उर्फ काली के साथ उसके रिश्ते की बात चली थी लेकिन बात नहीं बनने से रिश्ता टूट गया। आरोप है कि उससे रिश्ता टूटने के बाद आरोपी नाराज होकर इंस्टाग्राम और व्हाट्स एप पर धमकियां दे रहा है और शादी करने के लिए दबाव डाल रहा है। युवती का आरोप है कि आरोपी अलग-अलग नंबरों से मैसेज भेजकर उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहा है और उसके रिश्तेदारों को अपमानजनक संदेश भेज रहा है।
थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी गई है। मामला गंभीर होने के जांच के लिए पंजाब के दोराहा थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed