सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The hurdle of conditions... Lakshmi is moving away from Lado

Fatehabad News: शर्तों का रोड़ा...लाडो से दूर हो रही लक्ष्मी

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 25 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The hurdle of conditions... Lakshmi is moving away from Lado
क्रीड विभाग में परिवार पहचान पत्र से संबधी कामों के लिए पहुंचे नागरिक। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को आर्थिक सशक्तीकरण बनाने के लिए शुरू की गई दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की आवेदन प्रक्रिया की शर्ताें को पूरा करने के लिए महिलाएं क्रीड विभाग के चक्कर लगा रही है। क्रीड विभाग में योजना का लाभ लेने के इच्छुक करीब 18 हजार पात्र महिलाओं के पिछले कई दिनों से जटिल शर्तों और तकनीकी खामियों के कारण उनके आवेदन सफल नहीं हो पाए हैं।
Trending Videos


दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी दस्तावेजों का पूरा कर पाना चुनौतीपूर्ण बन गया है। ग्रामीण महिलाओं के पास आधिकारिक जन्म प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं है। उम्र के सत्यापन के लिए वैकल्पिक दस्तावेजों को स्वीकार करने में बरती जा रही सख्ती के कारण में आवेदन रिजेक्ट हो रहे हैं। वहीं उम्र की सटीक गणना के लिए स्कूल सर्टीफिकेट्स और पहचान पत्र होने की शर्त लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--

इन शर्ताें से अटके आवेदन

क्रीड विभाग की ओर से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन के लिए जिन परिवारों का वार्षिक बिजली बिल 24,000 रुपये से अधिक है, उन्हें अपात्र घोषित किया गया है। पात्र महिलाओं का कहना है कि संयुक्त परिवारों या गर्मियों में अधिक खपत के कारण बिल इस सीमा को पार कर जाता है जिसका अर्थ यह नहीं कि वे आर्थिक रूप से संपन्न हैं। इस एक शर्त ने मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग की हजारों महिलाओं को लाभ से वंचित कर दिया है।



--

लाइव फोटो और पोर्टल की खामी

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए जरूरी दस्तावेजों के अलावा, तकनीकी खामियां भी परेशानी का सबब बन रही हैं। पिछले कई दिनों से पोर्टल पर लाइव फोटो अपडेट नहीं हो पा रहे हैं। सर्वर की धीमी गति और तकनीकी त्रुटियों के कारण केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में जिन महिलाओं के आवेदन स्वीकार भी हो चुके हैं, उनकी पहली किस्त पोर्टल पर फोटो अपडेट न होने के कारण रुक गई है।



--

मेरा बिजली का बिल 24000 से ज्यादा आ गया है। ऐसे में मुझे दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए अपात्र घोषित कर दिया है। जबकि मेरी सालाना आय एक लाख से कम है। बिजली बिल की शर्त को इस योजना से हटाया जाना चाहिए।

-पूनम, पात्र महिला।

--

मेरी उम्र सत्यापित नहीं हो सकी है। मैंने दो माह पहले आवेदन किया था। इससे मेरी अभी तक एक भी किस्त नहीं आई है। क्रीड विभाग से अपील है कि इस शर्त को हटाया जाए ताकि उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल सके।

-सोना देवी, पात्र महिला।

--

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए मेरे सभी कागजात पूरे हैं। मैंने जब क्रीड विभाग में जानकारी ली बताया कि अगले कुछ दिनों तक इंतजार करो आपकी किस्त की राशि खाते में आ जाएगी पर अभी तक नहीं आई है।

-ममता, पात्र महिला।

--

योजना के तहत अभी तक एक ही किस्त आई है। जन्म प्रमाण नहीं होने के कारण लाडो लक्ष्मी की राशि नहीं आ रही है। इसके लिए क्रीड विभाग के कई बार चक्कर लगा चुकी हूं पर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

-रीटा देवी, पात्र महिला।

:: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए सभी आवश्यक शर्ताें को पूरा करना अनिवार्य है। पिछले कई दिनों से वेबसाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण सत्यापन प्रक्रिया में देरी हो रही है।

-संदीप काजला, क्रीड विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed