सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Elderly bike rider dies after being hit by trolley, son injured

Fatehabad News: ट्रॉले की चपेट में आकर बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, बेटा घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 25 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Elderly bike rider dies after being hit by trolley, son injured
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिसार रोड पर स्थित गांव खाराखेड़ी और बड़ोपल के बीच मंगलवार रात ट्रॉले की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग भज्जीराम (65) निवासी रत्ताखेड़ा की मौत हो गई। मृतक का बेटा हादसे में बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवार परिजनों को सौंप दिया गया।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार भज्जी राम और उसका बेटा माहीराम बाइक पर गांव-गांव जाकर हरे चने बेचने का काम करते हैं। मंगलवार को हादसे के समय बाइक पर उसका भतीजा मेहर सिंह भी उनके साथ था। नागरिक अस्पताल में मौजूद मेहर सिंह ने बताया कि वे बाइक पर खारा खेड़ी से रत्ताखेड़ा लौट रहे थे कि थोड़ा दूर चलते ही उनकी बाइक साथ में चलते एक ट्रॉले की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में उसके चाचा भज्जीराम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके चचेरे भाई माही सिंह को भी चोटें लगी हैं जबकि वो खुद इस हादसे में बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed