{"_id":"69c420322e935e8b0c02615e","slug":"sitaram-became-the-head-of-the-vegetable-market-union-for-the-second-time-winning-by-35-votes-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-150832-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 35 मतों से जीत दर्ज कर दूसरी बार बने सब्जी मंडी यूनियन के प्रधान बने सीताराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 35 मतों से जीत दर्ज कर दूसरी बार बने सब्जी मंडी यूनियन के प्रधान बने सीताराम
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी के प्रधान पद के नतीजे घोषित होने के बाद खुशी मनाते आढ़ती। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। सब्जी मंडी यूनियन के प्रधान पद के लिए बुधवार को चुनाव करवाए गए। सीताराम सैनी और विनोद कालीरावण के बीच सीधा मुकाबला रहा। सब्जी मंडी में कुल 70 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें से 69 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें सीताराम सैनी ने 52 मत हासिल कर विनोद को 35 वोटों से हरा दिया। विनोद को 17 मत हासिल हुए। एक मतदाता अनुपस्थित रहा।
सीताराम सैनी लगातार दूसरी बार सब्जी मंडी यूनियन के प्रधान चुने गए हैं। बुधवार सुबह 11 बजे शुरू हुई मतदान प्रकिया के चलते आढ़तियों में काफी उत्साह देखा गया। दोपहर दो बजे तक चली मतदान प्रक्रिया के दौरान मुकाबला काफी रोचक रहा। मतगणना शुरू होते ही सीताराम सैनी ने एकतरफा बढ़त बना ली। 35 वोटों से जीत की घोषणा के साथ ही समर्थकों ने प्रधान चुने गए सीताराम को पगड़ी पहनाकर और ढोल बजाकर जीत का जश्न मनाया।
--
सफाई व्यवस्था सुधारने का दिया आश्वासन
प्रधान पद के चुनाव में विजेता बनने के बाद सीताराम सैनी ने सभी आढ़तियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह जीत मेरी नहीं, बल्कि मंडी के हर उस व्यापारी की है जिसने मुझ पर विश्वास जताया है। लगातार दूसरी बार सेवा का मौका मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पिछले कार्यकाल के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। विशेष रूप से मंडी की सफाई व्यवस्था, सुरक्षा और बिजली-पानी की समस्याओं को दुरुस्त करवाने का वादा किया ताकि किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
--
भाईचारे के प्रतीक रहा चुनाव
चुनाव पर्यवेक्षक मोहरी राम ग्रोवर ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष करवाया गया है। चुनाव के लिए कोई आढ़ती गंभीर नहीं था। सब्जी मंडी के आढ़तियों के बीच हमेशा से ही एकता रही है। यह चुनाव एकमात्र खेल की तरह है। दो साल के बाद हुए इस मतदान प्रक्रिया में केवल दो ही प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था जिसमें 35 मतों से सीताराम सैनी विजेता घोषित किए गए हैं।
Trending Videos