सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The Municipal Council was again served a notice for not paying a fine of Rs 64 lakh

Fatehabad News: 64 लाख रुपये जुर्माना न भरने पर नगर परिषद को फिर भेजा नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 24 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Council was again served a notice for not paying a fine of Rs 64 lakh
फतेहाबाद में कचरा संग्रह स्थल पर लगी आग स्त्रोत लाइब्रेरी
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद के बीघड़ रोड पर बनाए गए कचरा डंपिंग प्वाइंट पर नियमों का पालन न होने पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड 64 लाख रुपये का जुर्माना लगा चुका है। जुर्माना न भरने पर बोर्ड की तरफ से अब फिर से नोटिस नगर परिषद प्रशासन को दिया गया है। वजह ये है कि डंपिंग प्वाइंट पर अब एक बार फिर से पिछले करीब सात दिनों से लगातार कचरा जल रहा है। डंपिंग प्वाइंट पर नियमों की भी पालना नहीं हो रहा है।
Trending Videos

प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी खुद मान रहे हैं कि डंपिंग प्वाइंट पर नियम अनुसार न तो गीला और सूखा अलग किया जा रहा और न ही कचरे को रिसाइकिल किया जा रहा है। इससे कचरे से खाद भी नहीं बनाई जा रही। इसके चलते प्रदूषण बोर्ड करीब 64 लाख रुपये का जुर्माना लगा चुका है। जुर्माना न भरने अब नगर परिषद को रिमाइंडर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पांच एकड़ में कचरे के ढेर, एक साल से निस्तारण नहीं
डंपिंग प्वाइंट पर पिछले एक साल से कचरे का निस्तारण नहीं हुआ है। शहर से रोजाना 35 से 40 टन कचरा निकल रहा है। नगर परिषद ने तीन एकड़ और साथ लगती दो एकड़ जगह पर कचरे का संग्रह कर रखा है। दो एकड़ में पूरी तरह से आग लगी हुई और ये ही हालात ही तीन एकड़ जगह पर है। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि आग को लेकर लगातार दमकल विभाग की गाड़ियां भेजी जा रही है।
-
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से करीब 64 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। जुर्माना भरने पर अब दोबारा से नोटिस दिया गया है। कचरा संग्रह स्थल पर नियमों पा पालन नहीं हो रहा है। इसके चलते कार्रवाई की जा रही है।
-दीपक कुमार, एसडीओ, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed