{"_id":"69dbd4056df1433ed10ce1f8","slug":"the-nodal-officer-for-the-cmos-office-has-been-changed-with-dr-ashok-taking-over-the-tb-department-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-151860-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सीएमओ कार्यालय के कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी बदले, डॉ. अशोक संभालेंगे टीबी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सीएमओ कार्यालय के कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी बदले, डॉ. अशोक संभालेंगे टीबी विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद के पॉलीक्लीनिक में चल रहा सिविल सर्जन कार्यालय
विज्ञापन
फतेहाबाद। नए वित्त वर्ष के साथ सिविल सर्जन कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों का फेरबदल किया गया है। इसके साथ ही लिंक अधिकारी भी बदल दिए गए हैं। सीएमओ कार्यालय में 9 उप सिविल सर्जन के पद है लेकिन यहां पर तीन ही कार्यरत है, ऐसे में सहायक एसएमओ और एमओ को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यक्रमों के बंटवारे के लिए जारी की गई सूची के मुताबिक जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अशोक को लगाया गया है। इसके अलावा इन्हें आईसीटीसी, कायाकल्प, एनक्वास समेत सात कार्यक्रम दिए गए है। लिंक ऑफिसर डॉ. हेमंत को लगाया गया है। पहले डॉ. अमित सैनी के पास इसका कार्यभार था।
इस बार विश्व टीबी दिवस पर पंचायतों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि विभाग में आपसी खींचतान चल रही थी। हालांकि अधिकारी बजट न होने का भी हवाला दे रहे हैं। वहीं उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज को मेडिकल, मलेरिया, मेडिकल बिल समेत 10 कार्यक्रम दिए है।
लिंक अधिकारी मेजर डॉ. शरद तुली को लगाया गया है। डॉ. लाजवंती गौरी उप सिविल सर्जन को आरबीएसके, आयुष्मान भारत, चिरायु समेत 16 कार्यक्रम दिए गए है। लिंक अधिकारी डॉ. नीरज को लगाया गया है। डॉ. गिरीश सहायक एसएमओ को जिला मेंटल हेल्थ कार्यक्रम, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समेत तीन विभाग दिए गए है। उन्हें लिंक अधिकारी नहीं लगाया गया है।
डॉ. अमित सैनी को एनसीडी, आरटीएस समेत तीन कार्यक्रम दिए गए है और लिंक अधिकारी डॉ. दीक्षा को लगाया गया है। डॉ. जयप्रकाश सहायक एसएमओ को एनपीपीसीडी, डॉ. भरत को एनएचएम, एचकेआरएन समेत आठ कार्यक्रम दिए गए है। डॉ. अंकु को ब्लड बैंक, डॉ. राकेश को डीबीसीएस का नोडल अधिकारी लगाया गया है। डॉ.सन्नी को डीआईवो, बायोमेडिकल वेस्ट समेत चार कार्यक्रम दिए गए हैं।
डॉ. निरपाल को पीएनडीटी समेत 10 कार्यक्रमों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मेजर डॉ. शरद तुली को निरोगी हरियाणा, सीएम विंडो समेत 14 कार्यक्रमों का नोडल अधिकारी लगाया हुआ है। डॉ. राशिद को रोड साइड एक्सीडेंट, ट्रामा समेत चार कार्यक्रमों का नोडल अधिकारी लगाया है। डॉ. दीक्षा को अर्बन नोडल अधिकारी व तीन अन्य कार्यक्रम दिए गए है। डॉ. हेमंत सोनी को आयुष्मान आरोग्य मंदिर समेत पांच कार्यक्रम अलॉट किए गए हैं।
-
सीएमओ का पद खाली, एसएमओ के पास कार्यभार
जिले में सिविल सर्जन का पद भी खाली है। ऐसे में डॉ. बुधराम को सिविल सर्जन का अतिरिक्त कार्यभार दिया हुआ है। डॉ. बुधराम नागरिक अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद पर नियुक्त हैं।
-
सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यक्रमों के कुछ नोडल अधिकारी बदले हैं, इसके अलावा कुछ के पास पहले जैसे ही चार्ज हैं। अस्पताल में ये रूटीन की प्रक्रिया है।
-डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
Trending Videos