सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The protest ended and the BDPO was transferred the very next day

Fatehabad News: धरना खत्म, अगले दिन ही बीडीपीओ का तबादला

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 01 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
The protest ended and the BDPO was transferred the very next day
फतेहाबाद में बीडीपीओ के तबादले के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष को मिठाई ​खिलाते हुए चेयरपर्सन स्त्र
विज्ञापन
फतेहाबाद। पंचायत समिति चेयरपर्सन पूजा बरसीन के साथ हुए विवाद के बाद शुक्रवार को बीडीपीओ भजनलाल शर्मा के तबादला आदेश जारी हो गए हैं। भजनलाल को सिरसा जिले के बड़ागुढ़ा ब्लॉक में भेजा गया है जबकि वहां से सुशील मंगला को फतेहाबाद का नया बीडीपीओ नियुक्त किया गया है।
Trending Videos


तबादला आदेश जारी होने के बाद चेयरपर्सन पूजा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा के पास पहुंचीं और मिठाई खिलाकर बधाई दी। चर्चा है कि प्रवीण जोड़ा ने बीडीपीओ के तबादला करवाने में अहम भूमिका निभाई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक दुड़ाराम के आश्वासन के बाद वीरवार को ही पंचायत समिति चेयरपर्सन और सरपंचों ने धरना समाप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक दुड़ाराम ने 10 दिन में बीडीपीओ तबादला करवाने का आश्वासन दिया था और एक दिन बाद ही आदेश जारी हो गए हैं। विशेष बात यह है कि पंचायत चुनाव की आचार संहिता के बीच स्टेट इलेक्शन कमीशन से ट्रांसफर की अनुमति लेकर उनका तबादला किया गया है।

-

चार दिन तक चला था धरना

बीडीपीओ कार्यालय में पिछले चार दिनों से धरना चल रहा था। चेयरपर्सन पूजा पर धार्मिक स्थलों पर लोहे के शेड बनवाने का आरोप लगा था। इस बारे में सीएम विंडो में शिकायत दी गई थी। आरोप है कि नियमों की अनदेखी करके 6 गांवों में शेड लगाए गए। इन पर करीब 30 लाख रुपये खर्च किए गए। बीडीपीओ ने जांच के बाद सीएम विंडो की शिकायत के जवाब में चेयरपर्सन पर कार्रवाई की अनुशंसा कर दी। इसी बात से खफा होकर चेयरपर्सन व उनके समर्थकों ने बीडीपीओ पर मनमानी के आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया था।

-

सरकार में अफसरशाही को हावी नहीं होने दिया जाएगा। जनप्रतिनिधियों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सरकार एक्शन लेने के लिए तत्पर है।

- प्रवीण जोड़ा, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed