{"_id":"69b0593c1b4d40fb8a0a8825","slug":"there-is-no-shortage-of-gas-but-consumers-are-still-reaching-out-to-agencies-for-bookings-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-149917-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गैस की कमी नहीं, उपभोक्ताओं में डर बुकिंग के लिए एजेंसियों तक पहुंचे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गैस की कमी नहीं, उपभोक्ताओं में डर बुकिंग के लिए एजेंसियों तक पहुंचे रहे
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में गैस एजेंसी के बाहर खड़े गैस सिलिंडर सप्लाई की गाड़ियां संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच रसोई गैस को लेकर जिले में उपभोक्ताओं में चिंता का माहौल बना हुआ है। लोग गैस सिलिंडर की बुकिंग करवाने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं लेकिन सरकारी निर्देशों के अनुसार बुकिंग हर 25 दिन में ही हो सकती है। युद्ध के चलते गर्मी में भी सिलिंडर की मांग में भी वृद्धि देखी जा रही है।
जिले में 23 गैस एजेंसियां और उनके लगभग 3 लाख 24 हजार उपभोक्ता हैं। एजेंसी अधिकारियों का कहना है कि गैस की कोई किल्लत नहीं है और बुकिंग के तुरंत बाद या अगले दिन सिलिंडर सप्लाई कर दिए जाते हैं इसलिए उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।
-
उपभोक्ता घरों में कर रहे स्टॉक
उपभोक्ता सिलिंडर रिफिल बुक करवाकर घर पर स्टॉक रख रहे हैं। मंगलवार को शहर में एजेंसियों पर सिलिंडर बुक करवाने के लिए भीड़ रही। सिलिंडर बुकिंग के लिए नंबर जारी हो रखे है लेकिन केवाईसी न होने के कारण सिलिंडर बुक नहीं हो रहे हैं। ऐसे में अब केवाईसी का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर अब कनेक्शन पर ही मिल पाएगा। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की डिमांड मांगी है।
-- -- --
अनाज मंडी के बाहर चाय की स्टॉल है। कॉमर्शियल सिलिंडर के रेट रेट बढ़ने से उनका खर्च बढ़ गया है। स्टॉल पर घरेलू सिलिंडर का प्रयोग नहीं कर सकते। उसकी भी लिमिट तय कर दी गई।
-कमलेश रानी
-
गैस सिलिंडर के रेट बढ़ने से रसोई का बजट बढ़ गया है। सरकार एक ओर लाडो लक्ष्मी योजना चलाई रही है दूसरी ओर सिलिंडर का रेट बढ़ाने का निर्णय गलत है, उनका काफी पैसा खर्च हो रहा है।
- सुमन मलिक, गृहिणी।
-
रसोई गैस सिलिंडर के रेट बढ़ाने का निर्णय पूरी तरह से गलत है इससे आम परिवार के बजट पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। केंद्र सरकार को इस निर्णय को तुरंत प्रभाव से वापस लेना चाहिए।
- बलविंदर कौर, गृहिणी।
-- -- -- -
गैस सिलिंडर के रेट बढ़ने से रसोई का बजट प्रभावित होगा इसके चलते उनके घर खर्च पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। सरकार को बढ़ाए हुए दाम वापस लेने चाहिए ताकि आमजन को राहत मिले।
- मीना रानी, गृहिणी।
-
जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ता तय नियम के अनुसार बुकिंग करवाकर गैस सिलिंडर ले रहे हैं। सप्लाई भी सुचारू रूप से पहुंच रही है। उपभोक्ता पैनिक न लें। अगर कोई जमाखोरी करता है तो कार्रवाई की जाएगी। विभाग की तरफ से जल्द टीमें बनाकर चेकिंग भी जाएगी।
-कुशल पाल बूरा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक
Trending Videos