फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three accused who came from Punjab to rob liquor shops have been arrested by the police

Fatehabad News: पंजाब से आकर शराब के ठेके लूटने के तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

Mon, 13 Jul 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 13 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Three accused who came from Punjab to rob liquor shops have been arrested by the police
फतेहाबाद में शराब ठेकों पर लूट मामले में पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते हुए एएसपी 
फतेहाबाद। रूपांवाली और खासवां गांव के शराब ठेकों पर एक ही रात में लूट की दो वारदात अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक, .32 बोर की अवैध पिस्टल, .315 बोर का देसी कट्टा और गंडासी बरामद की है।
विज्ञापन

एएसपी दिव्याशी सिंगला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सिकंदर जाखल के गांव रत्ताथेह का रहने वाला है। वहीं विजय उर्फ चांदी और जश्न सिंह उर्फ राठा निवासी गांव कुलरिया, जिला मानसा, तहसील बुढ़लाडा, जिला मानसा (पंजाब) के हैं। विजय और जश्न एक ही गांव के रहने वाले हैं तथा हरियाणा आकर शराब ठेकों पर लूट की वारदात करते थे। दोनों के खिलाफ पहले भी आपराधिक केस दर्ज हैं। पुलिस ने विजय और सिकंदर को 10 जुलाई को और जश्न सिंह को 11 जुलाई को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। सीआईए टोहाना, थाना जाखल और थाना सदर टोहाना की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। एएसपी ने बताया कि 2 जुलाई की रात रूपांवाली स्थित शराब ठेके पर हमला कर सेल्समैन से मारपीट की गई और 14 हजार रुपये तथा शराब की बोतलें लूट ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में 3 जुलाई को थाना सदर टोहाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसी रात खासवां गांव के शराब ठेके पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर सेल्समैन से मारपीट कर लगभग 30 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के दौरान सेल्समैन पर गंडासी से हमला भी किया गया था। इस संबंध में थाना सदर रतिया में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
-
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आए आरोपी
घटना के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने टीमों का गठन किया। रतिया ठेके पर हुई लूट की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी पंजाब सीमा से सटे जाखल क्षेत्र में अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर सीआईए टोहाना की टीम ने सिकंदर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक .32 बोर की अवैध पिस्तौल बरामद हुई। इस मामले में जाखल में प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी सिकंदर थाना जाखल में हत्या के आरोप में दर्ज प्राथमिकी में फरार चल रहा था। आरोपी पर पांच हजार का ईनाम भी घोषित है। मामले में आठ आरोपी पहले पकड़े जा चुके हैं।
-----------
आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद
दूसरी टीम ने जाखल के निकट रेलवे पुल कड़ैल चौक पर नाकेबंदी के दौरान विजय उर्फ चांदी को गिरफ्तार किया। उसके पास से .315 बोर का अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। इस मामले में जाखल में 10 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी से पूछताछ के दौरान गांव खासवां एवं रूपावाली के शराब ठेकों पर हुई लूट की वारदात करना स्वीकार किया। इस खुलासे के बाद तीसरे आरोपी जश्न सिंह उर्फ राठा को थाना सदर टोहाना पुलिस ने चांदपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गंडासी भी बरामद कर ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त बाइक, अवैध हथियार एवं अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी सिकंदर और विजय को 11 जुलाई को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया हुआ है।

-
पहले भी वारदात अंजाम दे चुके आरोपी
जांच में सामने आया है कि आरोपी सिकंदर एक आदतन एवं शातिर अपराधी है। आरोपी के खिलाफ 28 मई 2019 को थाना भिखी में एनडीपीएस एक्ट, 22 मई 2019 को मानसा में भी एनडीपीएस एक्ट, 15 जून 2025 को थाना सदर टोहाना में, जाखल में 11 अगस्त 2025 को हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी विजय उर्फ चांदी के खिलाफ मानसा के थाना बरेटा और थाना जाखल में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed