सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers of Khakheri met the DC demanding the reinstatement of the suspended Sarpanch

Fatehabad News: निलंबित सरपंच को बहाल करने की मांग, डीसी से मिले खाराखेड़ी के ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 20 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Khakheri met the DC demanding the reinstatement of the suspended Sarpanch
फतेहाबाद के लघु सचिवालय के बाहर उपायुक्त से मिलने के निए पहुंचे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव खाराखेड़ी के निलंबित सरपंच संजय को बहाल करने की मांग पर शुक्रवार को ग्रामीण लघु सचिवालय पहुंचे और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से सरपंच को निलंबित करने के मामले में उनको कोई नोटिस या पक्ष नहीं सुना गया।
Trending Videos

उपायुक्त से मिलने के लिए पहुंचे गांव के पंच सोनू, मेनका, मीनू, के अलावा ग्रामीण अनिल, कैलाश, संदीप, राजेंद्र, अशोक, रामचंद्र, जगदीश आदि का कहना है कि सरपंच को गांव में हुए एक लड़ाई-झगड़े में मामले में गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। जिस व्यक्ति ने लड़ाई-झगड़े की शिकायत दी है, वो अनुसूचित जाति से संबंध रखता है। इस कारण पुलिस की ओर से शक के आधार पर सरपंच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद प्रशासन सरपंच को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ग्रामीण बोले कार्यवाहक सरपंच नहीं करवा पा रहा काम
ग्रामीणों का कहना है कि निलंबित सरपंच संजय ने अपने कार्यकाल में गांव में कई विकास कार्यों को करवाया है। जब से वह जेल गए हैं तब से गांव में विकास कार्य बंद पड़े हैं। जो कार्यवाहक सरपंच है वह विकास कार्यों करवाने के लिए गंभीर नहीं है। प्रशासन से अनुरोध है कि वे जल्द से मामले की निष्पक्ष जांच कर निलंबित किए गए सरपंच को बहाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed