सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers once again halted the construction of the Nurki Ahli to Jandwala Sottar road

Fatehabad News: ग्रामीणों ने फिर से रुकवाया सड़क निर्माण का कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 17 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Villagers once again halted the construction of the Nurki Ahli to Jandwala Sottar road
फतेहाबाद में सड़क निर्माण को लेकर विरोध जताते हुए ग्रामीण स्त्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव नूरकी अहली से जांडवाला सोत्तर तक बनाई जा रही करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने बुधवार को फिर से रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है और मिट्टी के ऊपर ही सड़क की परत बिछाई जा रही है। उनका कहना है कि यदि इसी तरह निर्माण किया गया तो सड़क जल्द ही टूट जाएगी।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से गांव नूरकी अहली से जांडवाला सोत्तर तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले सप्ताह वीरवार को भी निर्माण कार्य को लेकर आपत्ति जताई गई थी। सरपंच प्रतिनिधि राकेश, पंच सुमित, मनु मिरोक, पूर्व सदस्य हरनाम, भजनलाल, हरि सिंह बगड़िया, भगवान दास आदि ग्रामीण बिजलीघर के सामने एकत्र हुए और सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण से पहले पुरानी सतह की उचित सफाई नहीं की गई। बिना समुचित लेवलिंग के ही तारकोल और अन्य निर्माण सामग्री डाली जा रही है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होगी और लोगों को भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विभाग से निर्माण कार्य की जांच कराने और निर्धारित मानकों के अनुसार सड़क बनाने की मांग की है। वहीं, ठेकेदार के सुपरवाइजर ओमप्रकाश ने ग्रामीणों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि हाल ही में हुई बारिश के कारण कुछ दिक्कतें आई हैं। सड़क की सफाई कर फिर से बजरी डाली जाएगी और आवश्यकतानुसार लेवल भी ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो उसे दूर कर दिया जाएगा। ग्रामीणों की संतुष्टि के अनुसार कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed