{"_id":"69f4e7523fc02c94990d5f12","slug":"warehouses-full-165000-metric-tonnes-of-wheat-stored-in-the-open-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-153045-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गोदाम फुल, 1,65,000 मीट्रिक टन गेहूं का भंडारण खुले में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गोदाम फुल, 1,65,000 मीट्रिक टन गेहूं का भंडारण खुले में
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 01 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
शहर के खैराती खेड़ा रोड स्थित खुले में किया जा रहा गेहूं का भंडारण। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में इस वर्ष गेहूं की अच्छी पैदावार रही। जिले की 51 अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों में 7.33 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा है। इतनी आवक के बाद खरीद एजेंसियों के सामने फसल का भंडारण करना चुनौती बन गया है। गोदामों में फिलहाल पिछले साल का गेहूं भंडारित है। ऐसे में खरीद एजेंसी भारतीय खाद्य निगम को करीब 1,65,000 मीट्रिक टन गेहूं खुले आसमान के नीचे रखना पड़ रहा है।
इस सीजन में एफसीआई को कुल 2,19,300 मीट्रिक टन गेहूं भंडारण करने का लक्ष्य मिला है। पिछले साल के मुकाबले इस बार 26,829.63 मीट्रिक टन अधिक गेहूं खरीदा गया है। वहीं पिछले साल का स्टॉक अब तक गोदामों से बाहर नहीं निकल पाया है जिससे नई फसल को सुरक्षित रखने की जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में खरीद एजेंसियों ने निजी जगहों पर आसमान के नीचे गेहूं का भंडारण करना पड़ रहा है।
-- -- -- -
भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए दो माह का बांटा राशन
सरकार की ओर से नई गेहूं की फसल का भंडारण करने के लिए पहले से भरे गोदामों को खाली करने का प्रयास किया गया था। जिसके चलते राशन डिपो में दो महीनों का एकसाथ राशन वितरित किया गया था। इसके बावजूद भी गोदामों पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं हो पाई। ऐसे में खुले मैदानों में गेहूं के बैगों का भंडारण किया जा रहा है।
-- -- -- -
अनाज खराब होने की आशंका
खरीद एजेंसियों की ओर से खुले में रखे गेहूं को खराब होने से बचाने के लिए तिरपाल और प्लास्टिक कवर का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में यदि बेमौसम बारिश होती है तो इतनी खुले में रखे गेहूं के भीगने और सड़ने की आशंका है। हालांकि खरीद एजेंसी डीएफएससी खुले में रखे गेहूं का भंडारण अगले दो माह के लिए किया गया है ताकि गेहूं खराब होने से बचाया जा सके।
:: गेहूं का भंडारण करने के लिए उचित स्थानों का चुनाव किया गया है। गोदाम पहले से भरे होने के कारण खुले में गेहूं का स्टॉक किया जा रहा है। अनाज का भंडारण सुरक्षित रखा जाएगा।
- कुशल बूरा, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद।
Trending Videos