फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Water from the village pond reached houses in Nanheri Khurd

Fatehabad News: नन्हेड़ी खुर्द में जोहड़ का पानी घरों तक पहुंचा

Fri, 17 Jul 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 17 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Water from the village pond reached houses in Nanheri Khurd
कुलां। गांव नन्हेड़ी खुर्द में जोहड़ के ओवरफ्लो को लेकर रोष जताते ग्रामीण। स्त्रोत : ग्रामीण
कुलां। गांव नन्हेड़ी खुर्द में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। जोहड़ का पानी बढ़ने के कारण गलियों में गंदा पानी जमा है और कई घरों तक पहुंच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बनी इस समस्या का समाधान नहीं होने से परेशानी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुनील कुमार, ज्योति, अभिषेक, राज, नीरज, नंदलाल और शीला देवी ने बताया कि जोहड़ की सफाई नहीं होने से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अतिरिक्त पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी गलियों में फैल गया है। इससे लोगों को घरों से निकलने और आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूषित पानी जमा होने से मच्छरों की संख्या बढ़ गई है और संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या के बारे में पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को कई बार जानकारी दी गई लेकिन अभी तक कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बिना बारिश के ही यह स्थिति बनी हुई है तो मानसून के दौरान हालात और खराब हो सकते हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जोहड़ की सफाई कराने और पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

-----------
जोहड़ के ओवरफ्लो होने से उत्पन्न जलभराव की समस्या के समाधान के लिए पंचायत द्वारा कार्य किया जा रहा है। पंप लगाकर जोहड़ का अतिरिक्त पानी निकाला जाएगा तथा उसकी निकासी रंगोई नाले में कराई जाएगी ताकि गलियों और घरों के आसपास जमा गंदे पानी से ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके।
- पप्पू नंबरदार, सरपंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed