{"_id":"6a0d660ac058d44bbd0da01f","slug":"heatwave-in-haryana-weather-new-orange-alert-for-heat-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में प्रचंड गर्मी: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, रोहतक रहा सबसे अधिक गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में प्रचंड गर्मी: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, रोहतक रहा सबसे अधिक गर्म
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 20 May 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर भारत समेत हरियाणा में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी गर्मी से 25 मई तक कोई राहत नहीं मिलेगी।
गर्मी में ठंडे पानी से मुंह पर छींटे मारती युवती
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बुधवार को भी लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कें सुनसान दिखी। मौसम विभाग के मुताबिक अभी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। राज्य के पांच जिलों में 45 डिग्री या उससे ऊपर तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, मंगलवार को सबसे अधिक पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस रोहतक में दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने राज्य में 25 मई तक भीषण गर्मी व लू की चेतावनी जारी की है। इसके लिए 25 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रोहतक व सिरसा में लू दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 से 6 दिनों तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में अगले सात दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि अन्य क्षेत्रों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हरियाणा के सभी जिलों में तापमान 42 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। वहीं, भिवानी में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है, जो राज्य में सबसे अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक हिसार में 45.3, नारनौल में 45, सिरसा में 46.4, फरीदाबाद में 46, जींद में 45.2 डिग्री दर्ज किया गया है।
Trending Videos

मई में कब कितना रहा तापमान
जिला तापमान साल
अंबाला 47.8 1944
हिसार 48.8 1998
करनाल 46 2013
रोहतक 48.8 2024
मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और सिर ढककर बाहर निकलने की सलाह दी है। किसानों को फसलों में सिंचाई शाम या सुबह के समय करने की सलाह दी गई है, ताकि गर्मी का असर कम हो सके।

उत्तर भारत समेत हरियाणा में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी लोगों को 25 मई तक कोई राहत नहीं मिलेगी।