सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   1,309 applied for admission in 36 ITIs of Hisar and Hansi

Hisar News: हिसार और हांसी की 36 आईटीआई में प्रवेश के लिए 1,309 ने किया आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
1,309 applied for admission in 36 ITIs of Hisar and Hansi
डीएचबीवीएन में ए एल एम के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन करने के लिए लगी भीड़ एवं बायोमेट्रिक हाजिरी ल
विज्ञापन
हिसार। हिसार-हांसी जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दो जून से शुरू प्रवेश प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं लेकिन वर्तमान में ट्रेड चुनने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। पंजीकृत मोबाइल पर संदेश मिलने के बाद ही अभ्यर्थी वांछित ट्रेड का चयन कर पाएंगे।


आईटीआई हिसार के कार्यालय अधीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि हिसार और हांसी जिले में कुल 36 आईटीआई संचालित हैं। इन सभी संस्थानों में संचालित सभी ट्रेडों के लिए अब तक केवल 1,309 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसी आधार पर हिसार का जिला तीसरे स्थान पर है। कैथल में 1,354 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जींद में 1,337 और अंबाला में भी 1,309 आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य सुनील कुमार सचदेवा ने बताया कि आठवीं, दसवीं और बारहवीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं विभिन्न इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेडों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


ठंडी सड़क स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) के प्रतिनिधि शैलेंद्र ने बताया कि इस संस्थान में कुल 312 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें कोपा (एनसीवीटी) में 72 सीटें, सीएईडी (एनसीवीटी) में 24, ड्रेस मेकिंग (एनसीवीटी) में 40, कॉस्मेटोलॉजी (एनसीवीटी) में 48, फैशन टेक्नोलॉजी (एनसीवीटी) में 24, सिविंग टेक्नोलॉजी (एनसीवीटी) में 40, एसओटी (एनसीवीटी) में 40 और सीएईडी (एससीवीटी) में 24 सीटें निर्धारित की गई हैं।

आईटीआई बरवाला के प्रधानाचार्य नीरज लीखा और सेवायोजन अधिकारी महावीर बांगड़ ने बताया कि वहां कुल 21 व्यावसायिक कोर्स संचालित हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार इच्छुक छात्राएं 2 से 15 जून तक पंजीकरण कर सकती हैं। संस्थान में आकर अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन पत्र भर सकते हैं।

जिले में लड़के-लड़कियों के लिए संचालित राजकीय आईटीआई

राजकीय आईटीआई हिसार, राजकीय आईटीआई बरवाला, राजकीय आईटीआई हांसी, राजकीय आईटीआई नलवा, राजकीय आईटीआई आदमपुर, राजकीय आईटीआई बालसमंद, राजकीय आईटीआई भकलाना, राजकीय आईटीआई सुरेवाला, राजकीय आईटीआई राखी शाहपुर, राजकीय आईटीआई बाडो पट्टी एवं सैनिक परिवार भवन आईटीआई हिसार। केवल छात्राओं के लिए हिसार जिले में राजकीय आईटीआई महिला हांसी, हिसार और आदमपुर में स्थित हैं। सभी संस्थानों में कोई शिक्षण या आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता।



आईटीआई प्रशिक्षुओं को देय लाभ

आईटीआई में प्रवेश लेने वाले प्रशिक्षुओं को रियायती बस पास, छात्रवृत्ति, अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण और ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग (डीएसटी) के तहत उद्योगों में आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। आईटीआई उत्तीर्ण करने के बाद हरियाणा शिक्षा बोर्ड के माध्यम से हिंदी या अंग्रेजी में एक विषय की परीक्षा देकर 10वीं या 12वीं के समकक्षता प्रमाणपत्र का लाभ लिया जा सकेगा। इसके अलावा सेना की सीधी भर्ती में अतिरिक्त अंकों का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed