सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Retired soldier cremated on the third day of his death

Hisar News: सेवानिवृत्त फौजी का मौत के तीसरे दिन किया दाह संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 09 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Retired soldier cremated on the third day of his death
विज्ञापन
हांसी। भगाना के सेवानिवृत्त फौजी सुंदर सिंह पंघाल के शव का मौत के तीसरे दिन सोमवार को दाह संस्कार हुआ। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद माने परिजनों ने सोमवार को नागरिक अस्पताल से शव लिया। मौत के तीसरे दिन शव का दाह संस्कार हुआ।

शनिवार सुबह हांसी के विकास नगर में प्लॉट के शौचालय में सुंदर सिंह का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ था। आरोप है कि पंघाल के साथ प्रॉपर्टी के कारोबार में कई करोड़ रुपये का फ्रॉड किया गया था। पुलिस को मौके से 5 पन्नों का सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बेटे मनजीत की शिकायत और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने 4 आरोपियों पूनम, होशियार सिंह, होशियार की पत्नी कृष्णा व चालक पवन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन परिजन तब आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे व शव लेने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
Trending Videos

मामले में रविवार को भगाना में पंचायत भी हुई थी। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed