सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ABVP members raised slogans against the VC.

Hisar News: एबीवीपी के सदस्यों ने वीसी के खिलाफ की नारेबाजी

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 09 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
ABVP members raised slogans against the VC.
विज्ञापन
हिसार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने सोमवार को जीजेयू में कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति के खिलाफ नारे लगाते हुए आक्रोश जताया। विद्यार्थियों ने कहा कि कुलपति के पास विद्यार्थियों से मिलने का समय नहीं है। हमारी मांगों को नहीं माना गया तो मंगलवार को दोबारा से प्रदर्शन करेंगे।
Trending Videos

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष कमलदीप अत्री ने बताया कि हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस में बीबीए व एमबीए प्रथम वर्ष के करीब 50 विद्यार्थियों की हाजिरी कम बता कर उनका नाम काट दिया गया। इसके बाद 1500-1500 रुपये लेकर उनका नाम दोबारा से लिखा। अब इन विद्यार्थियों से 10 हजार तथा 25 हजार रुपये की फीस मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी ट्यूशन फीस पहले ही दे चुके तो अब दोबारा से क्यों ली जा रही है। उन्होंने बताया कि एक विषय में हाजिरी कम वाले विद्यार्थियों से 10 हजार तथा दो विषय में हाजिरी कम वाले विद्यार्थी से 25 हजार रुपये मांगे गए हैं। विद्यार्थियों ने कहा कि विद्यार्थियों से इतनी भारी भरकम फीस मांगना सही नहीं है। विद्यार्थी पहले ही फीस अदा कर चुके तो अब दोबारा क्यों अदा करें। कम हाजिरी वाले विद्यार्थी इन सेमेस्टर में इस साल परीक्षा भी नहीं दे पाएंगे। इसके लिए उन्हें एक साल तक का इंतजार करना होगा। विद्यार्थियों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे कुलपति से मिलने पहुंचे थे। कुलपति ने उनको मिलने के लिए नहीं बुलाया। डेढ़ से दो घंटे तक विद्यार्थी गेट के बाहर खड़े रहे। इसके बाद कुलपति उनसे मिलने के बजाय अपनी गाड़ी में सवार होकर दूसरे गेट से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed