{"_id":"6a27194f63e5f7a3b5072267","slug":"villagers-will-sit-on-hunger-strike-for-water-in-chanaut-from-today-hisar-news-c-21-hsr1020-886746-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: संशोधित...पानी के लिए चानौत में आज से आमरण अनशन पर बैठेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: संशोधित...पानी के लिए चानौत में आज से आमरण अनशन पर बैठेंगे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हांसी। गांव चानौत में पेयजल समस्या के विरोध में 25 दिन से धरना दे रहे ग्रामीणों ने मंगलवार से आमरण अनशन पर बैठने का एलान किया है। ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए सोमवार को सांसद दीपेंद्र हुड्डा धरनास्थल पर पहुंचे। हुड्डा ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सरकार समाधान नहीं करती है तो इस मुद्दे को विधानसभा और लोकसभा में उठाया जाएगा। सांसद दीपेंद्र ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से क्षेत्र के गांवों में पानी की किल्लत है। ऐसी स्थिति में सरकार का उदासीन रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। हांसी शहर के लिए पानी की लाइन बिछाई जा रही है जो स्वागत योग्य है लेकिन पानी की आपूर्ति को शहर और गांव के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने आंदोलन में शामिल ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्र और प्रदेश सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते कहा कि एलपीजी सिलिंडर, पेट्रोल, डीजल और खाद के दाम आसमान छू रहे हैं। आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति के मुद्दे पर भी सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। कुछ संगठनों को प्रदर्शन की अनुमति दी जाती है जबकि कांग्रेस, किसानों और महिला पहलवानों को अनुमति नहीं दी गई। धरना कमेटी के सदस्य अनूप सिंह चानौत ने बताया कि मंगलवार से आमरण अनशन शुरू होगा। इसके लिए 27 ग्रामीणों ने सहमति दे दी है। इनमें से पांच को अनशन पर बैठाया जाएगा।
सरकार का दोहरा रवैया
दीपेंद्र ने रोहतक में इनेलो विधायक करण चौटाला और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच विवाद पर प्रतिक्रिया देते कहा कि यहां सरकार का रवैया दोहरा दिखाई देता है।एसआईआर को लेकर कहा कि कांग्रेस पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या मतदाताओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ होने पर विरोध करेगी। विधायक चंद्रप्रकाश जांगड़ा, विधायक जस्सी पेटवाड़, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, कांग्रेस नेता राहुल मक्कड़, तेलूराम जांगड़ा, पूर्व चेयरमैन सुमन शर्मा मौजूद रहे।
Trending Videos