सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The objections will be resolved soon and the lake will be cleaned.

Hisar News: आपत्तियों को किया जाएगा जल्द दूर, झील की होगी सफाई

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 09 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The objections will be resolved soon and the lake will be cleaned.
हांसी में ऐतिहासिक किले से आमटी झील का नजारा।
विज्ञापन
हांसी। आमटी झील के सुंदरीकरण के लिए फाइल पर लगी आपत्तियों को अब अधिकारी जल्दी दूर करवाकर इसका टेंडर लगवाएंगे। झील के सुंदरीकरण पर करीब 5 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है। इसके तहत आमटी झील के सुंदरीकरण का कार्य होना है। वहीं आमटी झील पर नगर परिषद की तरफ से अभियान चलाकर सफाई की जाएगी।

अप्रैल में शहरी स्थानीय निकाय के मुख्यालय में फाइल भेजी थी। उसमें मुख्यालय ने इसमें कुछ सजावटी चीजों को कम करने के निर्देश दिए थे। तब मुख्यालय ने इस पर पहले खर्च हो चुकी राशि का ब्योरा मांगा था। जमीन की मलकियत का रिकॉर्ड भी मांगा था। इसे हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल के माध्यम से फाइल भेजने के लिए कहा था। करीब डेढ़ महीने से यह फाइल ठंडे बस्ते में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला की तरफ से आमटी झील की सुनो पुकार अभियान चलाया गया। इस पर डीएमसी लक्षित सरीन ने इस मामले में सोमवार को स्वत: संज्ञान लेकर अधिकारियों को आपत्तियों को जल्दी ही दूर करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सफाई निरीक्षक को सफाई अभियान चलाकर झील परिसर की सफाई करवाने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos



पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगेगी
झील में सुधार 5 करोड़ रुपये से सीएम अनाउसमेंट के तहत होना है। नगर परिषद के अधिकारियों ने एक आर्किटेक्ट फर्म के जरिए डिजाइन तैयार करवाया है। इसके अनुसार झील में सुधार कार्य होंगे। इसमें पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगेगी। साथ ही सेल्फी प्वाइंट बनेगा। पक्षियों के लिए एक बर्ड टावर बनाया जाएगा। झील की सफाई कर पानी को बदला जाएगा। इसमें लोगों के लिए झूले, वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था, रिफ्रेशमेंट जोन बनाया जाएगा।

पूरे परिसर में धौलपुर पत्थर लगाया जाएगा
आमटी झील के किनारे लगी लोहे की ग्रिल को हटाकर स्टील की ग्रिलिंग की जाएगी। साथ ही रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा पूरे परिसर में बैठने की व्यवस्था की जाएगी। पूरे परिसर में धौलपुर पत्थर लगाया जाएगा। ताकि पूरा परिसर एक जैसा दिखे। दीवारों पर सुंदर डिजाइन बनाए जाएंगे। पार्क में घास व पौधे लगाए जाएंगे। वॉकिंग पाथ को भी दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा झील में कई तरह के सुंदरीकरण के कार्य किए जाएंगे। इससे यहां पर लोगों का रुझान बढ़ेगा।
वर्जन
आमटी झील का सुंदरीकरण जल्दी ही करवाया जाएगा। इसके लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। इसकी फाइल पर कुछ आपत्तियां लगाई गई थीं जिसे दूर करने के लिए मैंने नगर परिषद के एमई को निर्देश दे दिए हैं। ताकि फाइल मुख्यालय में भेजकर जल्दी ही अनुमति ली जाए। फिर टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से यहां पर सुंदरीकरण करवाया जाएगा। झील के सुंदरीकरण को लेकर प्रशासन गंभीर है। - लक्षित सरीन, डीएमसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed