{"_id":"69bc42a1b2390314870da39e","slug":"308-kg-of-silver-stolen-from-an-agroha-jewelers-private-bus-hisar-news-c-21-1-hsr1027-832185-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अग्रोहा के ज्वेलर्स की निजी बस से 30.8 किलो चांदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अग्रोहा के ज्वेलर्स की निजी बस से 30.8 किलो चांदी चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अग्रोहा निवासी एक ज्वेलर्स की वीरवार सुबह निजी बस से एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की 30 किलो 844 चांदी चोरी हो गई। ज्वेलर्स का कर्मचारी मथुरा से चांदी लेकर फतेहाबाद जा रहा था। बस के अग्रोहा पहुंचने से पहले उसमें रखा चांदी से भरा बैग गायब हो गया। अग्रोहा थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है।
अग्रोहा थाने से जांच अधिकारी एएसआई संदीप कुमार के मुताबिक अग्रोहा निवासी रविंद्र सोनी ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी फतेहाबाद में देव पायल के नाम से दुकान है। दुकान पर मथुरा निवासी राजेश शर्मा काम करता है। चांदी का कच्चा माल और बने बनाए आभूषण मथुरा से मंगवाते हैं। राजेश शर्मा को 18 मार्च को मथुरा भेजा था। उसने वहां मिशखा इंटरप्राइजेज और श्रीनाथ ज्वेलर्स से 30 किलो 844 ग्राम चांदी खरीदी। इसी दिन रात करीब 11 बजे वह विजय ट्रैवल्स की बस से फतेहाबाद आ रहा था। वीरवार सुबह करीब छह बजे राजेश ने फोन कर बताया कि चांदी से भरा बैग बस से गायब हो गया है। उसने अग्रोहा में 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। रविंद्र सोनी ने बताया कि सूचना मिलने पर वह भी मौके पर पहुंचा। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से आगे बस खड़ी थी जिससे चांदी गायब हुई थी।
पेट्रोल पंप पर था लघुशंका करने गया था कर्मचारी
राजेश शर्मा ने बताया कि अग्रोहा तक चांदी का बैग बस में सुरक्षित रखा हुआ था। अग्रोहा में बस पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए रुकी। इस दौरान वह बस चालक के पास बैग रखकर लघुशंका करने चला गया। वापस आया तो चांदी से भरा बैग गायब मिला। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले है लेकिन बैग कौन ले गया इसका सुराग नहीं लगा है।
Trending Videos