सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Courses for PhD under the New Education Policy Approved at Academic Council Meeting

Hisar News: शैक्षणिक परिषद की बैठक में पीएचडी के लिए नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रमों को मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Courses for PhD under the New Education Policy Approved at Academic Council Meeting
गुजविप्रौवि में बैठक की अध्यक्षता करते कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई। 
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वीरवार को शैक्षणिक परिषद की 65वीं और वित्तीय समिति की 37वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीएचडी के लिए नई शिक्षा नीति के तहत तैयार किए गए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत यूजी और पीजी कोर्सों से संबंधित इंटर्नशिप के दिशानिर्देशों को भी अनुमोदित किया गया। शैक्षणिक परिषद की बैठक में विभिन्न विषयों के कोर्सों से संबंधित स्कीम और सिलेबस को भी स्वीकृति दी गई।
Trending Videos


विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय के कमेटी हॉल में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से हुई इन बैठकों की अध्यक्षता कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने की। कुलपति ने दोनों बैठकों में सदस्यों को विश्वविद्यालय को हाल ही में मिली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान को लगातार मजबूत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और बाजार की मांग के अनुरूप नए रोजगारपरक कोर्स शुरू किए हैं। इन कोर्सों के प्रति विद्यार्थियों में उत्साह भी देखा जा रहा है। बैठक में विश्वविद्यालय के बजट का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया।

वित्तीय समिति की बैठक में वर्ष 2024-25 की वार्षिक लेखा-जोखा रिपोर्ट और बैलेंस शीट प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही वर्ष 2020-21 से 2022-23 तक की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट भी रखी गई। बैठक में वर्ष 2026-27 के संभावित बजट और अतिरिक्त बजट के प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया, जिसे अब कोर्ट और कार्यकारी परिषद में पारित किया जाएगा।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में पूर्व कुलपति प्रो. जेपी यादव, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो वाइस-चांसलर प्रो. पवन शर्मा, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रो. जगदीश कुमार, हैदराबाद से वैज्ञानिक-जी प्रो. देवेन्द्र कुमार, नोएडा से प्रो. सलीम सिद्धिकी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से प्रो. नरेंद्र श्योराण, विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. योगेश चाबा, डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. संजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार, तकनीकी शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. हरीश गुप्ता, राजकीय महाविद्यालय अग्रोहा के प्राचार्य डॉ. पवित्र मोहन शर्मा, राजकीय महाविद्यालय नलवा की प्राचार्य डॉ. कमलेश दूहन, गुजविप्रौवि से प्रो. संदीप राणा, प्रो. सुजाता सांघी, प्रो. नीरज दिलबागी, प्रो. अम्ब्रीश पांडेय और प्रो. दिनेश ढींगड़ा सहित विश्वविद्यालय के सभी संकायों के अधिष्ठाता और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed