Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
In Hisar, during a meeting of the Public Grievances Committee, Panchayat Development Minister Krishan Lal Panwar lashed out at a female officer.
{"_id":"69bd2e44fa377834170ef330","slug":"video-in-hisar-during-a-meeting-of-the-public-grievances-committee-panchayat-development-minister-krishan-lal-panwar-lashed-out-at-a-female-officer-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में जन परिवाद समिति की बैठक में पंचायत विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार महिला अधिकारी पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में जन परिवाद समिति की बैठक में पंचायत विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार महिला अधिकारी पर भड़के
लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार महिला अधिकारी पर भड़क गए। उन्होंने बरवाला नगर परिषद की सचिव प्रगति लाखलान को कहा कि इतने दिन में आप ने क्या किया ? महिला अधिकारी सही से जवाब नहीं दे पाई तो मंत्री ने कहा कि तू महिला है इसलिए छोड़ रहा हूं... इतने दिन में क्या कार्रवाई की ?
बरवाला निवासी रोहताश गुप्ता ने दिसंबर माह पहले हुई जन परिवाद समिति की मीटिंग में शिकायत दी थी। रोहताश ने कहा था कि उनकी एक प्रॉपर्टी नगर पालिका बरवाला में लाल डोरे में आती है। इसका पुराना प्रॉपर्टी नंबर 2236 है। जिसे बाद में वार्ड 3 के अंतर्गत 6डीएआरटीए नंबर दिया गया। रोहताश की शिकायत थी कि पालिका के कर्मचारियों ने ये प्रॉपर्टी किसी अन्य व्यक्ति के नाम चढ़ा दी। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बरवाला नगर परिषद की सचिव प्रगति लाखलान को डॉक्यूमेंट पर हुए साइन की जांच करने के आदेश दिए थे।
शुक्रवार को हुई इस मीटिंग में जब मंत्री ने साइन की जांच के बारे में पूछा तो अफसर कोई जवाब नहीं दे पाई।मंत्री ने कहा कि मैंने पिछली बैठक में कहा था कि सिग्नेचर के मिलान किए जाएं और इसे लैब में जांच के लिए भेजा जाए, अब तक इस मामले की जांच पूरी क्यों नहीं हुई। महिला अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान शिकायतकर्ता हाजिर नहीं हुआ। जिससे जांच समय से पूरी नहीं हो सकी। मंत्री ने कहा कि आपको तो काम करना चाहिए था। इस मामले में उपायुक्त ने एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी को हस्ताक्षर की जांच करवाने के निर्देश दिए। कमेटी में ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य प्रवीण जैन व रणधीर धीरू को भी जांच में जोड़ा गया है।
ऐरन गोल्ड सुक प्रोजेक्ट मामले में पुलिस विभाग की तरफ से अवगत करवाया गया कि उन्हें असल दस्तावेज प्राप्त हो गए हैं। अब मामला एफएसएल को भेजा जाएगा और रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। मिलगेट स्थित टिब्बा दानाशेर निवासी रेखा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सेक्टर 24 में आबंटित फ्लैट दिलवाने संबंधी शिकायत पर मंत्री कृष्ण पंवार ने एचएसवीपी अधिकारियों को जल्द से जल्द इस मामले में आगामी कार्यवाही करने की हिदायत दी।
इसी प्रकार से शास्त्री नगर निवासी सुनीता द्वारा मजदुरी की राशि दिलवाने, ग्लोबल स्पेस निवासी प्रार्थी अविनाश भाटिया द्वारा पैसे देने के बाद भी राज दरबार बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाने, गांव फरीदपुर निवासी राजवीर द्वारा लोक निर्माण विभाग द्वारा अधिकृत जमीन पर सड़क बनाने, सेक्टर 9-11 में पानी नही आने व सीवरेज सिस्टम खराब होने, शास्त्री नगर निवासी लक्ष्मी देवी द्वारा घर के सामने खाली प्लॉट गंदगी डालने, ग्राम पंचायत जुगलान की सरपंच आरती द्वारा वॉटर वर्क्स की सफाई व अन्य सम्बन्धित कार्य करवाने, ग्राम पंचायत खानपुर द्वारा सिंघवा माईनर जर्जर का पुन: निर्माण करवाने, गांव बिछपड़ी निवासी पवन कुमार द्वारा पशुधन के क्रय-विक्रय के पैसे दिलवाने व पशुधन को बरामद करने, गांव जुगलान निवासी सुंदर सिंह द्वारा झगड़ के एक मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा गांव कण्डूल निवासी राममेहर द्वारा गली से गन्दगी हटवाने व गली को पक्की करवाने की मांग रखी। इनमें से कई शिकायतों को मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आगामी कार्यवाही करने की हिदायत दी गई।
इस अवसर पर नलवा विधायक रणधीर पनिहार, उपायुक्त महेंद्र पाल, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, मेयर प्रवीण पोपली, नगर निगम आयुक्त नीरज, अतिरिक्त उपायुक्त विकास यादव, जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना, पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू सहित अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।