सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Oh, how shall I play Holi with my beloved Saanwariya?

Hisar News: अरे मैं कैसे होली खेलूंगी सांवरिया के संग...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Oh, how shall I play Holi with my beloved Saanwariya?
हनुमान मंदिर बुधला संत स्थान सभा के प्रांगण में भजन गाते हुए बब्बू भैय्या व उपस्थित श्रद्धालु।
विज्ञापन
हिसार। ऋषि नगर स्थित हनुमान मंदिर बुधला संत स्थान में वीरवार को 70वें वार्षिक महोत्सव व हिंदू नववर्ष विक्रमी संवत 2083 के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के अंतिम दिन हरि नाम संकीर्तन हुआ जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक बब्बू भैय्या के भजनों पर श्रद्धालु घंटों तक झूमते रहे। इस दौरान अरे मैं कैसे होली खेलूंगी सांवरिया के संग, हरे रामा हरे रामा, हरे कृष्णा हरे कृष्णा और प्रकट भये चारों भैय्या पर श्रद्धालु झूमे।
Trending Videos

महोत्सव का शुभारंभ सुबह हवन से हुआ। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति दी। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया। महोत्सव के दौरान मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक सावित्री जिंदल, समाजसेवी जगदीश जिंदल, मेयर प्रवीन पोपली, पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला जैसे गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकीर्तन के समापन पर भंडारा आयोजित किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया। मंदिर सभा ने तीनों दिनों में आए अतिथियों व नगर के श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुभाष टीनू आहुजा, राजकुमार सेतिया, अशोक ग्रोवर, डॉ. अमर ठकराल, रवि महता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed