सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   46-member state team announced for Indian Open Throw competition

Hisar News: इंडियन ओपन थ्रो स्पर्धा के लिए प्रदेश की 46 सदस्यीय टीम घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
46-member state team announced for Indian Open Throw competition
विज्ञापन
हिसार। 5वीं इंडियन ओपन थ्रो कॉम्पिटिशन के लिए हरियाणा की 46 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गई है। इस टीम में हिसार की रिद्धि सहित प्रदेश के 13 महिला और 33 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 7 से 8 मार्च तक पंजाब के पटियाला स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय खेल संस्थान में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता पुरुष, महिला, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग में कराई जाएगी।
Trending Videos

एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि हरियाणा के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में विभिन्न थ्रो इवेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक और मीडिया प्रभारी (खेल) सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि महिला वर्ग के डिस्कस थ्रो इवेंट में गरिमा, नेहा जागलान, प्रिया और सान्या यादव भाग लेंगी। महिला वर्ग के जैवलिन थ्रो इवेंट में सीमा हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-20 महिला वर्ग के डिस्कस थ्रो इवेंट में रोनक, हिसार की रिद्धि और मन्नत फौगाट भाग लेंगी। हैमर थ्रो इवेंट में खुशी तथा जैवलिन थ्रो इवेंट में भतेरी हिस्सा लेंगी। अंडर-18 महिला वर्ग के शॉटपुट इवेंट में आरती और डिस्कस थ्रो इवेंट में अनीशा सिंहमार भाग लेंगी, जबकि महिला वर्ग के शॉटपुट इवेंट में योगिता भाग लेंगी।
उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ग में 33 एथलीट हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए इंडियन ओपन थ्रो कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेंगे। पुरुष वर्ग के शॉटपुट इवेंट में संयम भाग लेंगे। डिस्कस थ्रो इवेंट में प्रतीक मान, ऋषभ, सचिन सुहाग, अजय कुमार, आदित्य शर्मा और रविंद्र शामिल हैं। हैमर थ्रो इवेंट में अमित पुंडीर और दुपेन्द्र सिंह भाग लेंगे। पुरुष वर्ग के जैवलिन थ्रो इवेंट में प्रमोद, प्रतीक और युद्धवीर हिस्सा लेंगे।
अंडर-20 पुरुष वर्ग के शॉटपुट इवेंट में हर्षित गहलोत भाग लेंगे। डिस्कस थ्रो इवेंट में रोशन कुमार, वंश, संदीप ढाका और साहिल कादियान हिस्सा लेंगे। जैवलिन थ्रो में विशाल और युवराज तथा हैमर थ्रो इवेंट में शुभम और अमन भाग लेंगे।
अंडर-18 आयु वर्ग के शॉटपुट इवेंट में नितेश कुमार, सहजप्रीत सिंह, निश्चय, युवराज सैनी और लक्ष्य लांबा हिस्सा लेंगे। डिस्कस थ्रो इवेंट में नितेश कुमार, कबीर जोगी, धीरज साहू, निश्चय, सोमवीर सिंह, यश जागलान और अखिल कुमार भाग लेंगे। वहीं अंडर-18 आयु वर्ग के जैवलिन थ्रो इवेंट में आदित्य और हर्षुल लांबा प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed