{"_id":"69ab302a33044ca1db018864","slug":"conspiracy-to-stop-mnrega-us-trade-deal-is-fatal-for-farmers-and-laborers-mp-jaiprakash-hisar-news-c-21-hsr1020-823714-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा बंद करने की साजिश, अमेरिका ट्रेड डील किसान-मजदूर के लिए घातक : सांसद जयप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा बंद करने की साजिश, अमेरिका ट्रेड डील किसान-मजदूर के लिए घातक : सांसद जयप्रकाश
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार लोकसभा क्षेत्र से सांसद जयप्रकाश ने कहा कि मनरेगा को बंद करने की साजिश की जा रही है और अमेरिका ट्रेड डील जैसी नीतियां किसान-मजदूर को तबाह करने वाली हैं। किसानों को अब तक करीब 200 करोड़ रुपये का फसल मुआवजा नहीं दिया गया है। साथ ही जब उनके विधायक इन मुद्दों को विधानसभा में उठाते हैं तो सरकार उन्हें कार्यवाही से ही डिलीट करवा देती है।
लघु सचिवालय में शुक्रवार को दिशा कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद जयप्रकाश ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ धोखा करते हुए 700 करोड़ रुपये की सब्सिडी बचाने का दावा किया है, जो पूरी तरह गलत है।
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस बार गेहूं की बिजाई कम हुई थी या किसानों ने यूरिया कम डाला था? बिजाई का क्षेत्र लगभग उतना ही रहा, लेकिन किसानों को समय पर यूरिया उपलब्ध नहीं हुआ। ऐसे में सरकार यह कैसे कह सकती है कि उसने सब्सिडी बचाई है।
सांसद ने कहा कि किसानों को समय पर यूरिया नहीं मिलने से फसल उत्पादन प्रभावित होगा और किसान आर्थिक रूप से कमजोर होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां किसान और मजदूर वर्ग को आर्थिक रूप से कमजोर कर उन्हें बर्बाद करने की दिशा में काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि मानसून सीजन में पूरे प्रदेश में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी थी। उस समय प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले किसानों को मुआवजा देने की घोषणा की थी, लेकिन दिवाली तो दूर, होली के बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया है।
सांसद जयप्रकाश ने कहा कि किसानों का करीब 200 करोड़ रुपये का मुआवजा अब भी बकाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने बाढ़ को प्राकृतिक आपदा घोषित नहीं किया, जिसके कारण केंद्र सरकार से भी हरियाणा को मुआवजा नहीं मिल पाया।
Trending Videos