फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   8.52 crore sanctioned for Basda Sub-Minor

Hisar News: बासड़ा सब माइनर के लिए 8.52 करोड़ मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
8.52 crore sanctioned for Basda Sub-Minor
हिसार। बालसमंद क्षेत्र की नहरी एवं पेयजल समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर 3 जून 2026 को चंडीगढ़ में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के समक्ष रखी गई सात प्रमुख मांगों में से एक पूरी हो गई है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने बासड़ा सब माइनर नंबर-2 के पुनर्वास के लिए 8 करोड़ 51 लाख 91 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन


बैठक में कुरड़ाराम नंबरदार और पारस लौरा सहित किसान प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की सिंचाई एवं पेयजल व्यवस्था के स्थायी समाधान के लिए मांगें रखी थीं।

बासड़ा सब माइनर नंबर-2 को आरडी 0 से आरडी 23050 तक पुनर्वासित किया जाएगा। यह कार्य ‘मॉडर्नाइजेशन ऑफ कैनाल’ के तहत वित्त वर्ष 2026-27 में कराया जाएगा। कुरड़ाराम ने कहा कि मंजूरी मिलना क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी राहत है। बासड़ा सब माइनर सिंचाई व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके पुनर्वास की लंबे समय से आवश्यकता थी। उन्होंने संबंधित विभाग से आगामी प्रक्रिया जल्द पूरी कर कार्य धरातल पर शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन


पारस ने इसे किसानों के लिए सकारात्मक पहल बताया। उन्होंने कहा कि शेष मांगों में किशनगढ़ सब ब्रांच को बालसमंद क्षेत्र से जोड़ना, राजस्थान जाने वाली यमुना जल परियोजना से सीसवाला हेड पर कम से कम 200 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराना, बरवाला ब्रांच की आरडी 52000 से टेल तक रीमॉडलिंग, बालसमंद सब ब्रांच की क्षमता बढ़ाना, मानसून अवधि में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना तथा अमर सिंह ब्रांच नहर को लाडवी के पास बालसमंद नहर से जोड़ने की योजना को प्राथमिकता देना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed