फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused arrested for assaulting an Irrigation Department team.

Hisar News: सिंचाई विभाग की टीम से मारपीट के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for assaulting an Irrigation Department team.
नारनौंद। नहर में पानी चोरी के लिए लगाए गए अवैध पाइप को हटाने गई सिंचाई विभाग की टीम से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में बास पुलिस ने खरकड़ा निवासी राजेश और सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि विभाग के कार्यकारी अभियंती अजय कुंडू की शिकायत पर थाना बास में 30 जुलाई को सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार, जल सेवाएं विभाग की टीम नहर में पानी चोरी रोकने के लिए रात में गश्त कर रही थी। इसी दौरान नहर में पानी चोरी के लिए अवैध पाइप लगाया हुआ मिला।
विज्ञापन

विभागीय कर्मचारियों ने पाइप हटाने का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद आरोपियों ने उन्हें सरकारी ड्यूटी करने से रोक दिया और मारपीट की। मारपीट में एक विभागीय कर्मचारी घायल हो गया। आरोपियों पर सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed