फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Filth casts a shadow over the festive spirit.

Hisar News: उत्सव की उमंग पर गंदगी का ग्रहण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Filth casts a shadow over the festive spirit.
हांसी उमरा गेट के समीप सड़क के बीच में लगा कचरे का ढेर। संवाद
हांसी। त्योहारी सीजन में बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है लेकिन सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है। छह दिन से गलियों-सड़कों और जगह-जगह जमा कचरे के ढेर और उनसे उठती दुर्गंध त्योहार की तैयारियों की रंगत को फीका कर रही है। रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे लोगों को गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर परिषद के करीब 146 सफाई कर्मचारी 6 अगस्त से मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल तीन बार बढ़ाई जा चुकी है और फिलहाल 18 अगस्त तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण बाजार, मुख्य मार्गों और रिहायशी इलाकों में कचरा जमा हो रहा है। डोर-टू-डोर कचरा उठान भी पांच दिन से प्रभावित है। घरों से कचरा न उठने के कारण लोग इसे बाहर रखने को मजबूर हैं, जिससे गलियों और खाली स्थानों पर ढेर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमसी के एक महीने के अभियान पर फिरा पानी
डीएमसी (नगर आयुक्त) ने कुछ समय पहले करीब एक महीने तक अभियान चलाकर शहर में सफाई व्यवस्था सुधारी थी और खुले में कचरा फेंकने वालों के चालान किए थे। हड़ताल के कारण हालात फिर बिगड़ गए हैं।

रात में निगरानी कर रहे कर्मचारी :
सोमवार को भी कर्मचारी धरने पर बैठे रहे। नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान बलजीत ने कहा कि मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वैकल्पिक सफाई व्यवस्था रोकने के लिए हड़तारी कर्मचारी रात में भी निगरानी कर रहे हैं।


आज दो घंटे कार्यालय बंद रखने का एलान
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 18 अगस्त को सुबह 10 बजे दो घंटे कार्यालय बंद रखकर विरोध जताया जाएगा। इसके साथ ही निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला दहन करने का भी एलान किया गया है। संघ ने सरकार से 13 मई को हुए समझौते को लागू करने की मांग की है।
::::::::::::::::::::::
बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में जमा कचरे को तत्काल उठवाने की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि शहर में बीमारी और दुर्गंध की स्थिति पैदा न हो। बाजारों में आने वाले ग्राहक भी परेशान हो रहे हैं। हम खुद ही दुकान के बाहर सड़क की सफाई कर रहे हैं।- दीपक चौहान, दुकानदार, बजरिया चौक।


---------------

कम से कम बाजारों में तो नियमित सफाई होनी चाहिए। उमरा गेट पर कचरे के ढेर लगे हैं। कर्मचारियों की जायज मांगें सरकार को समय रहते पूरी करनी चाहिएं ताकि शहर में कचरे के ढेर हटें।- सुमित कथुरिया, दुकानदार, उमरा गेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed