फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Employees remain on strike for the 12th day; will observe 'Betrayal Day' today.

Hisar News: 12वें दिन भी हड़ताल पर डटे कर्मचारी, आज मनाएंगे विश्वासघात दिवस

Tue, 18 Aug 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 18 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Employees remain on strike for the 12th day; will observe 'Betrayal Day' today.
नारनौंद। 13 मई को सरकार और कर्मचारी यूनियन के बीच हुए समझौते को लागू नहीं किए जाने के विरोध में नगर पालिका एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारी सोमवार को 12वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। संघ की ओर घोषणा की गई कि 18 अगस्त को नगर पालिका में विश्वासघात दिवस मनाया जाएगा। सुबह 9 से 11 बजे तक नगर पालिका के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर कामकाज बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर आयोजित धरने की अध्यक्षता कुलदीप और सतीश पद्मावत ने की। मंच संचालन इकाई प्रधान मनसाराम ने किया।ऑल हरियाणा सफाई संघर्ष समिति के उपप्रधान नरेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों ने 8 अप्रैल से 13 मई तक 37 दिन की हड़ताल की थी। इसके बाद 13 मई को सरकार और यूनियन के बीच समझौता हुआ था, जिसमें 17 मांगों पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने करीब 13,500 नगर पालिका सफाई कर्मचारियों और लगभग 1,250 अग्निशमन कर्मचारियों को नियमित करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब वह अपने वादे से पीछे हट रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व इकाई प्रधान धर्मवीर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए स्थायी रोजगार की व्यवस्था नहीं है। यहां तक कि ग्रुप-डी के पदों पर भी सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की गई है। इस दौरान जसवीर श्योकंद, संजय पानू, दीपक, देवेंद्र लोहान, सुभाष चंद्र, नसीब सिंह, राजबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed