सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A young man who jumped into a canal to save his drowning friend died; his body was found 19 hours later.

Hisar News: डूब रहे दोस्त को बचाने नहर में कूदे युवक की मौत, 19 घंटे बाद मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
A young man who jumped into a canal to save his drowning friend died; his body was found 19 hours later.
अंकित। फाइल फोटो
विज्ञापन
हिसार। गांव मिरकां के पास शनिवार शाम बीएमसी नहर में डूब रहे अपने दोस्त को बचाने के लिए नहर में कूदे युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के 19 घंटे बाद रविवार दोपहर स्याहड़वा हेड पर युवक का शव मिल गया। पुलिस ने इस मामले में इतफाकिया कार्रवाई की है।
Trending Videos

आजाद नगर थाना पुलिस के मुताबिक गांव भगाना निवासी रमेश ने बताया कि बेटा अंकित (26) हिसार में एक कंपनी में काम करता था। शनिवार शाम करीब 5 बजे वह कंपनी से घर की तरफ आ रहा था। रास्ते में मिरकां के पास बीएमसी नहर उसके दोस्त नहा रहे थे। एक दोस्त डूबने लगा और मदद के लिए चिल्लाया। अंकित ने अपनी परवाह न कर नहर में छलांग लगा दी। तैरना नहीं आने के कारण वह पानी के तेज बहाव में बह गया और जो युवक डूब रहा था उसका किसी तरह बचाव हो गया। सूचना पाकर ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में तलाशी अभियान चलाया। थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि अंधेरा होने और नहर में पानी का स्तर ज्यादा होने के कारण बचाव अभियान को रोकना पड़ा। रविवार सुबह सिंचाई विभाग से नहर में पानी का स्तर कम करवाया और फिर से तलाशी अभियान शुरू किया। दोपहर करीब 12 बजे स्याहड़वा हेड पर अंकित का शव मिल गया। रमेश ने बताया कि अंकित परिवार में इकलौता बेटा था। वह शादीशुदा था और उसके एक बेटा व दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed