{"_id":"69d2b3efe45cdd66d30575ea","slug":"after-filling-diesel-in-a-car-and-a-can-three-young-men-showed-weapons-and-ran-away-one-caught-hisar-news-c-21-hsr1005-844189-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कार व कैन में डीजल भरवाकर 3 युवक हथियार दिखाकर भागे, एक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कार व कैन में डीजल भरवाकर 3 युवक हथियार दिखाकर भागे, एक काबू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कैंट के पास स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार दोपहर करीब 2 बजे तीन युवकों ने कार में डीजल भरवाया और हथियार दिखाकर बिना भुगतान किए भाग गए। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस टीम ने जाल बिछाया और आरोपियों को अजॉय पॉलीमर फैक्टरी के पास से यू-टर्न लेकर मय्यड़ टोल के पास ले-बाय क्षेत्र में घेर लिया।
इसके बाद पुलिस ने कार चालक सुभाष निवासी सिंथला, फतेहाबाद को पकड़ लिया। हालांकि दो आरोपी हथियार सहित भाग निकले। पुलिस प्रवक्त दीपक ने बताया कि शिकायतकर्ता अंकुर श्योराण ने बताया कि घटना रविवार दोपहर लगभग 1:58 बजे हुई। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार पंप पर आई, जिसमें तीन युवक सवार थे। आरोपियों ने कार में 1,300 रुपये और कैन में 3,849.65 रुपये मूल्य का डीजल भरवाया। डीजल भरवाने के बाद उन्होंने भुगतान करने के बजाय हथियार लहराए और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी सुभाष पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से थाना सदर फतेहाबाद और थाना सदर टोहाना में इसी तरह की वारदात की प्राथमिकता दर्ज हैं।
Trending Videos