{"_id":"69d2b43f2e1bee1447091648","slug":"audacity-assault-on-the-village-head-asi-and-home-guard-in-the-village-ramayan-hisar-news-c-21-hsr1005-844193-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दुस्साहस... गांव रामायण में सरपंच, एएसआई और होमगार्ड के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दुस्साहस... गांव रामायण में सरपंच, एएसआई और होमगार्ड के साथ मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। गांव रामायण में कुछ लोगों ने सरपंच, सदर थाना पुलिस के एएसआई और होमगार्ड से मारपीट की गई। मारपीट में एएसआई की वर्दी फट गई। मामले में सरपंच की तरफ से गांव के दो युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
सरपंच ने बताया है कि रविवार को रामायण में स्ट्रीट लाइट लगवाने का काम चल रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने स्ट्रीट लाइट लगने के काम में बाधा पहुंचाई है। स्ट्रीट लाइट लगने नहीं दी। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट व हाथापाई की। किसी तरह से सरपंच वहां से बचकर निकल गए। इसके बाद सरपंच ने सदर थाना में फोन करके मामले की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एएसआई टीम के साथ गांव में मौके पर पहुंचे थे।
एएसआई जयपाल मेहरा व होमगार्ड सरपंच की तरफ से दी गई एक सूचना पर गांव में पहुंचे थे। गांव में कुछ युवकों ने एएसआई व होमगार्ड के साथ हाथापाई शुरू कर दी। आरोपियों ने मौके पर मौजूद सरपंच अनिल टोनी के साथ भी हाथापाई की। सदर थाना प्रभारी पवितर कुमार ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। संवाद
Trending Videos